एक्सप्लोरर

'फिर भी हम उनको बैरिस्टर कहते हैं', संजय राउत ने सावरकर की डिग्री पर उठाए सवाल

Maharashtra News: संजय राउत ने सावरकर की डिग्री, भारत रत्न की मांग, नीति आयोग की नीतियों और मंत्री शिरसाट के बेटे की संपत्ति पर सरकार को घेरा. उन्होंने चुनावी वादों-आर्थिक हालात पर भी तीखे सवाल उठाए.

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. वीर सावरकर की डिग्री को लेकर उठे विवाद पर बोलते हुए राउत ने आज (28 मई) को कहा कि सावरकर को ब्रिटिश गवर्नमेंट ने ‘फ्री कॉल’ में बैरिस्टर की डिग्री दी थी, जो अब जब्त की गई है. बावजूद इसके हम उन्हें बैरिस्टर कहते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार 10 साल बाद भी उनकी डिग्री को वापस लेती है तो हम उसका स्वागत करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि वीर सावरकर को अब तक भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? 

सावरकर को भारत रत्न देने में देरी क्यों- संजय राउत
उन्होंने सवाल उठाया कि जब कई लोगों को पद्मश्री, पद्मभूषण और भारत रत्न मिल चुका है, तो सावरकर को भारत रत्न देने में देरी क्यों हो रही है और इसका जवाब न देवेंद्र फडणवीस के पास है, न ही अमित शाह या प्रधानमंत्री मोदी के पास. राउत ने हाल ही में हुए कुछ विवादों की ओर भी इशारा किया.

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अफजल खान वध की याद दिलाकर जो ‘वाघनक’ हथियार लाखों-करोड़ों में दिखाया गया था, उसका अब तक कुछ अता-पता नहीं है. गांव-गांव घुमाया गया, लेकिन अब वह कहां गया, यह सरकार को भी नहीं पता. इसी तरह नागपुर के राजा भोंसले की तलवार लाने का दावा किया गया था, जिसे 70–80 लाख में खरीदने की बात कही गई थी. राउत ने कटाक्ष किया कि यह सब चुनावी स्टंट था और अब जनता को इसका कोई उत्तर नहीं मिल रहा है.

देश में 85 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है- संजय राउत

नीति आयोग की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी संजय राउत ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब संसद सत्र शुरू होगा, तब स्थिति स्पष्ट होगी. अगर देश में 85 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है, तो समझिए कि देश में बेरोजगारी किस हद तक बढ़ गई है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में विदेशी निवेश की रफ्तार थम गई है और हर दिन उद्योग बंद हो रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि आर्थिक स्थिति गंभीर है.

सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और उनके बेटे सिद्धांत शिरसाट को लेकर उठे आरोपों पर संजय राउत ने कहा कि पारिवारिक मामलों में बोलना उचित नहीं है, लेकिन यह जरूर सवाल है कि मंत्री के बेटे ने 70 करोड़ की संपत्ति कैसे खरीदी. संभाजीनगर में 70 करोड़ का होटल खरीदने की बात सामने आई है. विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस बारे में सरकार को पत्र लिखा है और यह विषय जल्द ही विधानसभा में भी उठेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल
Maharashtra Rain Today Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget