एक्सप्लोरर

'यह देश का बजट नहीं, चुनाव का पैकेज है', बजट में बिहार के लिए हुए ऐलान पर बोले संजय राउत

Union Budget 2025: संजय राउत ने आम बजट को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकार का बजट हमेशा चुनाव के लिए ही होता है. चुनाव के कारण इसका झुकाव एक राज्य की तरफ है.

Sanjay Raut on Union Budget 2025: शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनावी बजट है. मीडिया से बातचीत में रविवार को संजय राउत ने कहा कि यह देश का बजट नहीं बल्कि चुनाव का बजट है. अभी बिहार में चुनाव है तो सारा बजट का झुकाव उधर है. 

संजय राउत ने कहा, ''मोदी सरकार का हर बजट जो होता है वह चुनाव के लिए होता है. चाहे राज्यों का चुनाव हो विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, हर बजट एक इलेक्शन पैकेज होता है. बिहार में चुनाव है तो बजट का ज्यादा हिस्सा बिहार को जाएगा ना." संजय राउत ने यह भी दावा किया कि बीजेपी को अब एकनाथ शिंदे की जरूरत नहीं है.

बजट पर क्या बोली शिवसेना-यूबीटी की यह नेता?

संजय राउत ने भले ही बजट को इलेक्शन पैकेज करार दिया है लेकिन शिवसेना-यूबीटी की एक सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इनकम टैक्स को लेकर लिए गए फैसले पर कहा कि वह इसका स्वागत करती हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मध्यम वर्ग 10 साल से मांग कर रही थी कि उन्हें राहत दी जाए और आज उनकी सुनवाई हुई है.  उन्होंने यहां तक कहा कि यह 240 का पावर है कि अहंकारी सरकार को मजबूर कर दिया कि जनता की आवाज सुनी जाए. लोगों की आय बढ़ नहीं रही थी लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा था. 

बिहार के लिए हुई ये घोषणाएं

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. बजट में बिहार को लेकर कई तरह की घोषणाएं की गई हैं चाहे मखाना बोर्ड बनाने की बात हो या फिर नया ग्रीन एयरफील्ड बनाने की बात या फिर फूड प्रोसेसिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने का वादा, इसके अलावा पटना आईआईटी के विस्तार की भी घोषणा की गई है. बजट में बिहार का जिक्र बार-बार आने पर विपक्ष इसे चुनाव से जोड़कर देख रहा है.  

ये भी पढ़ें- पुणे बन गया गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का हॉटस्पॉट! महाराष्ट्र में अब तक GBS से 5 की मौतें, 28 वेंटीलेटर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget