एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर किया तंज तो संजय राउत बोले, 'हम इसलिए कहते हैं कि संविधान...'

Sanjay Raut On PM Modi: संजय राउत ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप राहुल गांधी की बात का प्रतिवाद कर सकते हैं, अगर उनकी बाल बुद्धि है तो आपकी बुद्धि क्या है.

Sanjay Raut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने वार किया है. राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि जैसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं वैसे ही राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता का सम्मान नहीं करेंगे और इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, हम इसलिए कहते हैं कि संविधान खतरे में हैं और मोदी-शाह संविधान के हत्यारे हैं. 

संजय राउत ने कहा, ''आप राहुल गांधी की बात का प्रतिवाद कर सकते हैं, अगर उनकी बाल बुद्धि है तो आपकी बुद्धि क्या है. जनता ने आपको सबक सिखाया है, आपने अपना बहुमत गंवाया है और इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं. इसलिए आपका उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.''

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 जुलाई) को लोकसभा में कहा कि देश में इन दिनों सहानुभूति का खेल और ‘बालक बुद्धि’ का विलाप जारी है, इसे कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है, न व्यवहार का ठिकाना और जब उनकी (बालक) बुद्धि पूरी तरह (सिर पर) सवार हो जाती है तो वह सदन में किसी के भी गले पड़ जाते हैं और आंखें भी मारते हैं.''

पीएम ने कहा, ‘‘आज देश यह कह रहा है कि तुमसे न हो पाएगा.’’ उन्होंने तुलसीदास को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठई चबेना.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असत्य को राजनीति का हथियार बनाया और उसके मुंह झूठ का खून लग गया है.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में होगा खेला? उद्धव ठाकरे ने उतारा उम्मीदवार, शिंदे और अजित पवार गुट की बढ़ेगी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget