एक्सप्लोरर

'बालासाहेब का नाम मेरे साथ, हम असली शिवसेना', दशहरा रैली में शिंदे गुट पर बरसे उद्धव ठाकरे

Dussehra 2024 Rally: मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने रैली का आयोजन किया है. कुछ महीने बाद होने वाले चुनावों से पहले यह रैली अहम मानी जा रही है.

Shiv Sena UBT Dussehra Rally: देशभर में दशहरा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सालों से बालासाहेब ठाकरे की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से दशहरा रैली का आयोजन किया जा रहा है. मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना यूबीटी की दशहरा रैली आयोजित हुई. दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इस रैली का खास महत्व माना जा रहा है.

ये दशहरा रैली शिवसेना यूबीटी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ठाकरे गुट की इस रैली में पूर्व सीएम ने महायुति को जमकर घेरा. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपकी पूजा करने आया हूं क्योंकि आप ही मेरे शस्त्र हैं, मेरे सामने केंद्र की ताकत अब्दाली जैसे, लोग हैं. मेरे पास शेर के नाखून है, अगर आप नहीं होते तो मैं आज यहां खड़ा नहीं होता.

वहीं उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा, "आप मुझे बताओ मैंनै बीजेपी का साथ छोड़ने का निर्णय सही लिया या नहीं? जिसे संकट के समय में हाथ दिया वहीं दुश्मन बनकर खड़े है. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं आपके लिए वोटों को मशीन नहीं है. बीजेपी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई वो गिर गई. हमारी सरकार आने के बाद हम सभी जिलों में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनाएंगे." 

पूर्व सीएम ने कहा, "आरएसएस को 100 साल पूरे हो रहे है, तो आप चिंतन शिविर करें. मोहन भागवत और आरएसएस का मैं आदर करता हूं लेकिन जो कर रहे हैं मेरे मन में उनके लिए आदर नहीं है. अभी की बीजेपी हायब्रिड हुई है. बीजेपी को चोरों को साथ लेकर मुझसे लड़ना पड़ रहा है यह आपकी पराजय है."

सुषमा अंधारे ने मोहन भागवत को घेरा
शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे ने रैली कौ संबोधित करते हुए मोहन भागवत पर निशाना साधा. दरअसल, दशहरे के अवसर पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने द्वेष खत्म कर सबके एक रहने की बात कही थी. जिसपर सुषमा अंधारे ने कहा कि आप ये किसे बता रहे हैं. महाराष्ट्र मे सभी छोटी-बड़ी जातियां सुख चैन से रह रही है. आपको अगर ये सलाह देनी है तो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को दें. 

वहीं कोकण के नारायण राणे पितापुत्र पर निशाना साधते हुए अंधारे ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम कौन कर रहा है. महाराष्ट्र मे हिंदू मुस्लिम विवाद नही चला तो मराठी बनाम ओबीसी मे विवाद लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि भागवत साहब अगर आपको कुछ करना है तो देवेंद्र फडणवीस को समझाओ. 

बता दें कि इस रैली को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से एक वीडियो ट्रेलर भी जारी किया गया था. जिसमें लोगों को रैली में आने के लिए आमंत्रित किया गया था. लोगों को महाराष्ट्र का गौरव बचाने की बात कही गई थी. इसके अलावा धोखेबाजों को दफन करने के लिए भी कहा था. ठाकरे गुट की तरफ वीडियो के माध्यम से सीएम एकनाथ शिंदे और बगावत करने वाले विधायकों पर सीधा निशाना साधा गया था. वहीं बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप भी लगाया था. इसके साथ ही कहा गया कि जहां ठाकरे हैं वहीं असली शिवसेना है.

यह भी पढ़ें: 'हमें हिंदू होने पर गर्व, कुछ लोगों को आती है शर्म', दशहरा रैली में बोले CM एकनाथ शिंदे

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट, देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget