एक्सप्लोरर

क्या राज ठाकरे करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात? बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे ने साफ किया रुख

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आए हैं. दोनों भाई गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेंगे. इस बीच इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठने लगे हैं.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एमएएस प्रमुख राज ठाकरे साथ आए हैं. इस बीच बड़ा सवाल है राज्य में इंडिया गठबंधन (एमवीए) का स्वरूप कैसा होगा. शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन में शामिल हैं और वो दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं. 

बैठक से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे से राज ठाकरे को लेकर सवाल किया गया. पत्रकारों ने पूछा कि क्या उनके चचेरे भाई राज ठाकरे भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे? इसपर उद्धव ने कहा, ''हम दोनों भाई समर्थ हैं कि हमें क्या करना है, हम दोनों करेंगे. हमें किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं है.''

उन्होंने इस अटकलबाजी को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ फिर से जुड़ने के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी.

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पांच जुलाई को 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए थे. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो भविष्य में साथ चुनाव लड़ेंगे. हालांकि राज ठाकरे ने इसपर तब कोई बयान नहीं दिया.

राज ठाकरे की एंट्री से उठे सवाल

उद्धव ठाकरे एमवीए में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के साथ गठबंधन में हैं. इस गठबंधन ने लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ लड़ा और इसमें मुकाबला महायुति रहा. अब राज ठाकरे की एंट्री के बाद सवाल उठ रहे थे कि कांग्रेस और शरद पवार की एमसीपी (एसपी) के साथ ठाकरे बंधु रहेंगे या फिर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे.

महाराष्ट्र में इस साल के आखिरी में निकाय चुनाव हो सकते हैं. महायुति ज्यादातर शहरों में साथ लड़ेगा. हालांकि कुछ जगहों पर फ्रेंडली फाइट भी देखने को मिल सकता है.

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget