एक्सप्लोरर

Maharashtra: लोकसभा चुनाव को लेकर बोली शिवसेना, चुनावों से पहले फिर से उठाए जाएंगे हिजाब जैसे विवादित मुद्दे

Maharashtra: शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कहा गया है कि पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर हिजाब जैसे विवादित मुद्दे उठाए गए और अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, तो इन मुद्दों को भी अलग रख दिया जाएगा.

Maharashtra: शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर हिजाब जैसे विवादित मुद्दे उठाए गए और अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, तो इन मुद्दों को भी अलग रख दिया जाएगा. इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही ऐसे मुद्दों को फिर से उठाया जाएगा. पार्टी ने कहा कि चुनाव के दौरान इन मुद्दों को धार्मिक रंग देकर विकास कार्यों पर प्राथमिकता दी जाती है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि लोग चुनाव से पहले पुराने मुद्दे उठाए जाने के चलन के आदी होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग इन मुद्दों के साथ ऐसे बहते चले जा रहे हैं, जैसे (कोविड-19 महामारी के दौरान) गंगा में लाशें बह रही थीं.' शिवसेना ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले भगोड़े गैंगस्टर दाउद इब्राहिम, पाकिस्तान और आतंकवाद से संबंधित मुद्दों को फिर से उछाला जाएगा.

2024 के चुनावों पर नहीं पड़ेगा असर

'सामना' के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे का खंडन किया गया है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम 2024 के आम चुनावों के नतीजों के संकेतक हैं. संपादकीय में कहा गया है, 'भाजपा ने भले ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीता हो, लेकिन इससे (परिणामों से) लोकसभा चुनाव (2024) पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. 2024 के आम चुनाव में देश के लिये लड़ाई होगी. '

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि विपक्ष में मजबूत नेतृत्व के अभाव से भाजपा लाभान्वित हो रही है और अगर 2024 तक एक सर्व-स्वीकार्य नेतृत्व सामने आता है तो उसके 'पसीने' छूट जाएंगे.

संपादकीय में दावा किया गया है, 'यह सच है कि वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का कोई मुकाबला नहीं है. मोदी-शाह और उनकी टीम पूरी आक्रामकता के साथ चुनाव मैदान में उतरती है. इस तरह के चुनावी युद्ध कौशल इन दिनों शायद ही कभी देखे जाते हैं. भाजपा जीत-हार के लिए चुनाव नहीं लड़ती बल्कि इसका मकसद अपने विपक्ष का सफाया करना है.'

यह भी पढ़ें

Mumbai: BJP एमएलसी प्रवीण दारेकर पर बैंक धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज, आप नेता ने की थी शिकायत

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस का MVA सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- दाऊद से संबंध रखने वालों को दिया ये बड़ा पद

Money Laundering Case: NCP नेता नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से कोर्ट का इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR का पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR का पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget