एक्सप्लोरर

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने विधायक संजय गायकवाड़ को दी चेतावनी, 'किसी भी हालत में...'

Sanjay Gaikwad News: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के व्यवहार पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हम किसी भी प्रकार की मारपीट का समर्थन नहीं करेंगे. शिवसेना ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हवाले से बताया कि विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधायक निवास स्थित कैंटीन कर्मचारियों के साथ कथित रूप से की गई मारपीट के मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हों.

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि संजय गायकवाड़ ने कैंटीन में परोसे गए भोजन को लेकर असंतोष व्यक्त किया, जिससे कथित तौर पर उनकी तबीयत बिगड़ी और उल्टी हुई. इसके बाद, उन्होंने अन्य विधायकों की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए.

किसी पर हमला करना अनुचित- डिप्टी CM शिंदे

हालांकि, डिप्टी सीएम शिंदे ने सख्त शब्दों में कहा, "किसी पर हमला करना सर्वथा अनुचित है. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते  गायकवाड़ को औपचारिक शिकायत दर्ज कर कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए था. हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. इस मामले में उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है, और पार्टी इस तरह की कार्रवाई का समर्थन नहीं करती."

आने वाले टाइम में अच्छा खाना मिलेगा- गायकवाड़

इस बीच विधायक संजय गायकवाड़ ने अपने ताजा बयान में कहा, "ये कार्रवाई करने की वजह से महाराष्ट्र से आने वाले हजारों लोग जहां खाना खाते हैं, उनको आने वाले टाइम में अच्छा खाना मिलेगा. किसी की तबीयत खराब नहीं होगी. इनकी जो दादागिरी थी वो बंद हो जाएगी."

CM और डिप्टी सीएम की नाराजगी पर क्या बोले गायकवाड़?

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की नाराजगी के सवाल पर विधायक ने कहा, "सीएम और डिप्टी सीएम साहब ने जो नाराजगी व्यक्त की है, मैं उनसे मिलकर उनकी नाराजगी दूर करूंगा." क्या आपने जो किया है उसके लिए माफी मांगेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं उनकी नाराजगी दूर करूंगा."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget