एक्सप्लोरर

राज ठाकरे से मिलने कौन पहुंचा? उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों के बीच बड़ी खबर

Raj Thackeray News: बीते दिनों महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में इसकी खूब चर्चा हुई कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ सकते हैं.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के बीच संभावित मेल-मिलाप की अटकलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं.  इस बीच राज्य के मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत ने मंगलवार (13 मई) को एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की. यह मुलाकात मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले हुई है, लेकिन सामंत ने कहा कि उन्होंने राजनीति पर चर्चा नहीं की.

कोई राजनीतिक बात नहीं हुई- सामंत

सामंत ने बताया कि वह आधिकारिक काम से दादर इलाके में थे और उन्होंने राज ठाकरे से मुलाकात की जो उसी इलाके में रहते हैं. पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘कोई चर्चा नहीं हुई (एमएनएस और शिवसेना के बीच गठबंधन के बारे में). कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई.’’

राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने पिछले महीने कहा था कि वे ‘‘मामूली मुद्दों' को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसके बाद उनके बीच संभावित सुलह की अटकलें लगने लगी. एमएनएस प्रमुख ने कहा कि मूल मराठी भाषियों के हितों के लिए एकजुट होना कठिन नहीं है, वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां परे रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को राज द्वारा समर्थन न दिया जाए.

माना जा रहा है कि उद्धव का इशारा बीजेपी और एकनाथ शिंदे की ओर था, जिन्होंने 2022 में शिवसेना को विभाजित कर दिया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आगामी नगर निगम चुनावों में गठबंधन के लिए एमएनएस को साथ लाने का प्रयास कर रही है.

हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं- संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी ने राज ठाकरे की पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. हमने जनता की भावनाओं का सम्मान किया है. अब तक हम पर आरोप लगाया जा रहा था कि हम सुलह नहीं चाहते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget