एक्सप्लोरर

एनसीपी स्थापना दिवस पर शरद पवार का बड़ा दावा, 'विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सत्ता...'

NCP Foundation Day 2024: महाराष्ट्र में अजित पवार गुट और शरद पवार खेमे ने आज अलग-अलग एनसीपी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है. शरद पवार ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Sharad Pawar Vs Ajit Pawar: एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और दावा किया कि चुनाव के बाद राज्य की सत्ता उनके हाथों में होगी.

शरद पवार एनसीपी (शरदचंद्र पवार) कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जब पार्टी ने यहां अपने कार्यालय में अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया. कुछ दिनों पहले उनकी पार्टी ने 2024 के आम चुनावों में विपक्षी गठबंधन के हिस्से के रूप में महाराष्ट्र से 10 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत हासिल की थी.

शरद पवार पवार ने अपनी बेटी और बारामती एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले, अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपनी पार्टी का झंडा फहराया. इस दौरान एनसीपी संस्थापक ने कहा, "पिछले 25 वर्षों में, हमने पार्टी की विचारधारा को फैलाने की दिशा में काम किया और आइए इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें."

पवार ने आगे कहा, "अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा चुनाव होंगे और इस दिशा में काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि चुनावों के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी." पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गठन किया था.

एनसीपी पिछले साल जुलाई में तब टूट गई थी जब अजित पवार और कुछ अन्य विधायक राज्य में शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे. इस साल फरवरी में चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घोषित किया और समूह को एनसीपी का चुनाव चिन्ह 'घड़ी' आवंटित किया. बाद में शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को चुनाव लड़ने के लिए "तुरहा बजाता हुआ आदमी" (एक पारंपरिक तुरही) का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.

ये भी पढ़ें: अजित पवार गुट को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर सुप्रिया सुले ने कसा तंज, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget