एक्सप्लोरर

'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में जब कुणाल चांदगुडे पहाड़ी पर चढ़ा तो गाँव के पूर्व प्रधान संजय जाधव भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने बताया कैसे मां हाथ जोड़कर बेटे के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसने एक न सुनी.

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बेटे की ज़िद के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई. 18 साल का कुणाल चांदगुडे आईफ़ोन खरीदने की जिद के चलते पहाड़ी पर चढ़ गया था. माता-पिता उससे विनती करते रहे, गिड़गिड़ाते रहे लेकिन, उसने एक न सुनी और फिर उसकी जिद ने माता-पिता और बेटे तीनों की जिंदगी लील ली. इस घटना के चश्मदीद ने बताया कि कैसे ये पूरी घटना घटी. 

मृतकों के पहचान कुणाल चांदगुडे (18 वर्ष), पिता मुरलीधर चांदगुडे (48 वर्ष) और मां संगीता चांदगुडे (42 वर्ष) के रूप में हुई है. कुणाल जब नए आईफ़ोन की ज़िद को लेकर पहाड़ी पर चढ़ गया था. जिस वक्त ये पूरी घटना हुई वहां गांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव भी मौजूद थे, उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता बेटे के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन वो उनकी एक बात सुनने को तैयार नहीं था. 

गिड़गिड़ाते हुए विनती करती रही मां

संजय जाधव ने कहा कि "कुणाल सुबह क़रीब 10 बजे पहाड़ी के एक किनारे पर आकर बैठ गया था और अपनी वहां से हटने के लिए तैयार नहीं था. इसके बाद वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे, मैं भी पुलिस के साथ वहीं पर मौजूद था. युवक को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वो किसी की बात सुनने को तैयार था. मां उससे बार-बार रोते हुए विनती कर रही थी लेकिन वो माँ से बात करते हुए अपनी जगह बदल रहा था." 

संजय ने कहा कि माँ उससे विनती करती रही और पहाड़ी से नीचे उतरने की भीख मांग रही थी कि वो ऐसा ना करें, लेकिन वो उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था. युवक डिप्रेशन में दिखाई दे रहा था. मैं भी दस बजे से एक बजे तक वहीं मौजूद था. लगभग तीन घंटे तक मैंने भी उसे समझाने की कोशिश और नीचे आने की अपील की. लेकिन उसने बात नहीं मानी. मैंने कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ लेकिन, कुणाल पर कोई असर नहीं हुआ.

पहाड़ी से गिरकर बेटे और माता-पिता की मौत

इसके बाद युवक के पिता भी घटना स्थल पर पहुँच गए. हमें लगा कि पिता शायद अपने बेटे को समझा पाएंगे और उसे सुरक्षित नीचे उतार पाएंगे. पिता उसे नीचे उतारने के लिए आगे बढ़े और कुछ ही मिनटों में उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया युवक और उसके पिता दोनों नीचे गिर गए. इसके बाद मां ने भी छलांग लगा थी. 

बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget