एक्सप्लोरर

संसद में पीएम मोदी के भाषण पर शरद पवार बोले- 'जवाहलाल नेहरू को नजरअंदाज....'

Sharad Pawar News: शरद पवार ने कहा कि देश का पीएम पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है. देश की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का पीएम नहीं होता है.

Maharashtra News: शरद पवार ने कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को नजरअंदाज नहीं कर सकते. उनका ये बयान पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर आया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जो महान नेता थे उसमें महात्मा गांधी के साथ जवाहरलाल नेहरू थे. पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस विद्यार्थी सेल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं सें बातचीत कर रहे थे. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें यहां आने के लिए देर हो गई, क्योंकि संसद का सत्र चालू है. आज प्रधानमंत्री का भाषण था. जब प्रधानमंत्री बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो जनरली सदन में हम सब अपनी सीट छोड़कर बाहर जाते हैं. मगर प्रधानमंत्री का स्पीच सुनने के बाद हमें बड़ा दुःख हुआ. देश का प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है. किसी पार्टी का प्रधानमंत्री होता नहीं. देश की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. मगर उन्होंने आज जो शुरुआत की, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इनके ऊपर बुरा बोले. 

शरद पवार ने कहा, "देश के आजादी के लिए जिन साथियों ने अपना जीवन दियाउनमें जो महान नेते थे, उसमें महात्मा गांधी जी के साथ जवाहरलाल नेहरू थे. आजादी मिलने के बाद इस देश का चेहरा बदलने के लिए, दुनिया में देश का नाम बदलने के लिए, जिन लोगों ने काम किया उन लोगों में हम जवाहरलाल नेहरू जी को नजर अंदाज नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कंधे पर जिम्मेदारी ली. सबसे बड़ा काम उन्होंने तभी किया जो की, आजादी मिलने के बाद उन्होंने इस देश को उन्नति के पद पर ले गए."

शरद पवार गुट का नाम होगा 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार', EC का फैसला

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "देश में हम आज जो डेमोक्रेसी देखते हैं इस डेमोक्रेसी की शुरुआत, उसकी ताकत देने की भूमिका जवाहरलाल नेहरूजी ने की. इसके साथ-साथ देश का चेहरा बदलना हो तो साइंस और टेक्नोलॉजी उसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. इसमें भी उन्होंने बहुत ध्यान दिया और बहुत बड़े एलिगेशन प्रोजेक्ट थे उन क्षेत्र में काम करने के लिए लोग आगे आया करते थे, तो सरकार में उसमें ऐसी भूमिका ली और देश में कई बड़ी फैक्ट्री लगाकर देश का चेहरा बदलने का काम उन्होंने किया और ऐसे बड़े योगदान देनेवाले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे."

शपद पवार ने ये भी कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने सदन में अपने भाषण की जो शुरुआत की वह शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के ऊपर बुराई करके की. राजनीति में अलग-अलग विचारधारा होती है. मतभिन्नता होती है और जिन्होंने देश के लिए कुछ काम किया उनको हम कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते. चाहे जवाहरलाल नेहरू हों, लाल बहादुर शास्त्री हों या इंदिरा गांधी हों इन सभी ने कुछ ना कुछ देश के लिए अच्छा काम किया है. यह हम लोगों ने ध्यान में रखना चाहिए. मगर प्रधानमंत्री खुद इस पर ध्यान नहीं देते. यह बहुत बुरी बात सदन में अभी हम लोगों ने देखी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget