एक्सप्लोरर

Badlapur Case: बदलापुर आरोपी के एनकाउंटर पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'सरकार कानून का डर...'

Badlapur Encounter: बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से बदलापुर लाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते ही एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई. जिस पर विपक्ष सवाल उठा रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. इस पर शरद पवार (Sharad Pawar) ने सवाल उठाया है. शरद पवार ने कहा कि बदलापुर मामले को कानून के दायरे में रहकर निपटाया जाना चाहिए था. लेकिन गृह विभाग द्वारा आरोपी का ट्रांसफर करने में दिखाई गई ढिलाई सवाल के घेरे में है.

शरद पवार ने सोमवार को ट्वीट किया, ''बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुए अन्याय के मामले की कानून के दायरे में रखकर जांच होनी चाहिए थी. ऐसा लगता है कि सरकार कानून का डर दिखाने में कमजोर हो गई है ताकि भविष्य में कोई ऐसे निंदनीय कृत्य के बारे में सोच भी न सके. उम्मीद है कि घटना की गहन जांच से सच्चाई सामने आएगी.''

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि ''आरोपी अक्षय शिंदे को पूछताछ के लिए तलोजा जेल से बदलापुर लाया जा रहा था तभी उसने एपीआई निलेश मोरे पर गोली चला दी. निलेश मोरे घायल हुए हैं. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई. यही जानकारी मुझे प्राप्त हुई है.''

उधर, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस किया था. उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था और उसे जांच के लिए ले जाया जा रहा था. आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीन ली और पुलिस पर और हवा में गोलियां चलाईं. पुलिस ने बचाव में उसपर गोली चलाई. उसे अस्पताल ले जाया गया.'' 

बदलापुर की घटना के बाद सड़क पर उतर आया था जनसैलाब
बदलापुर के एक स्कूल में चार साल और छह साल की दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले में अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस पर एफआईआर लिखने में देरी के भी आरोप लगे थे. इस घटना से बदलापुर में काफी नाराजगी थी और लोग सड़क पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में भी तोड़-फोड़ की थी और साथ ही रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए थे. मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. 

य़े भी पढ़ें - मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना पर महायुति नेताओं की तस्वीर, शरद पवार ने जताया ऐतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget