एक्सप्लोरर

जयंत पाटील को महाराष्ट्र अध्यक्ष पद से हटाएगा शरद पवार गुट? पार्टी ने साफ की तस्वीर

Maharashtra News: एनसीपी (SP) के स्टेट प्रवक्ता प्रवीण कुंटे ने दावा करते हुए कहा कि कोई जानबूझकर पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटील की वफादार छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनजर शरद पवार की एनसीपी (SP) ने अपने स्टेट यूनिट के प्रमुख जयंत पाटील को बदलने की मांग की खबरों को निराधार बताया है. पार्टी ने ऐसी किसी भी खबर को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुंटे ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीपी (SP) के राज्य प्रवक्ता प्रवीण कुंटे ने दावा करते हुए कहा, ''मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की रिपोर्टों का मकसद जयंत पाटील की छवि को खराब करना है.'' नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में NCP (SP) ने पिछले सप्ताह मुंबई में दो दिवसीय बैठक की थी.

जयंत पाटील को हटाने की मांग के बारे में खबरें आधारहीन- प्रवीण कुंटे

एनसीपी (SP) की इस दो दिवसीय बैठक में पार्टी प्रमुख शरद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील शामिल हुए थे. प्रवीण कुंटे ने कहा, ''बैठक के बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने पार्टी की बैठक में जयंत पाटील को उनके पद से हटाने की मांग के बारे में आधारहीन खबरें चलाईं. उन्होंने कहा कि पार्टी के दो या तीन पदाधिकारियों को छोड़कर किसी ने भी इस मुद्दे को टच तक नहीं किया. 

ऐसी भ्रामक खबरों की पार्टी निंदा करती है- प्रवीण कुंटे

कुंटे ने दावा करते हुए आगे कहा, ''मीडिया के माध्यम से कोई जानबूझकर जयंत पाटील की वफादार छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है. एनसीपी (SP) ऐसी भ्रामक खबरों की निंदा करती है.'' पिछले साल हुए 288 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में शरद पवार की पार्टी ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन पार्टी को महज 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

महाराष्ट्र में पिछले साल 20 नवंबर को हुए चुनाव में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को करारी शिकस्त मिली थी. एमवीए में शामिल कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (UBT) ने 20 सीट हासिल की थी. प्रदेश में महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई.

ये भी पढ़ें: संजय राउत का कांग्रेस पर निशाना, 'अगर बातचीत बंद हो जाती है तो कोई भी गठबंधन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget