एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA के CM फेस पर शरद पवार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: शरद पवार ने कहा कि सीट-साझेदारी पर अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है लेकिन यह जल्द शुरू होगी. जनता ने लोकसभा चुनाव में एनसीपी-एसपी और कांग्रेस को अच्छा रेसपॉन्स दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं, लेकिन इससे पहले सूबे की सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच शरद पवार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना-यूटीबी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी. पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह महाराष्ट्र की बड़ी विपक्षी पार्टियों की जिम्मदारी है कि वह छोटे सहयोगियों के हितों की रक्षा करे जो कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन का हिस्सा थे.

दरअसल, साल 2019 में महाविकास अघाडी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे उस समय मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि यह सरकार जून 2022 तक ही चल पाई थी. पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के सामने सामूहिक चेहरा रखेगी. जैसे अर्जुन (महाभारत) ने मछली की आंख पर निशाना बनाया था, हमारी निगाह भी उसी तरह महाराष्ट्र के चुनावों पर है. कांग्रेस, एनसीपी-एसपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार ने कहा कि सीट-साझेदारी पर अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है लेकिन यह जल्द शुरू होगी. जनता ने लोकसभा चुनाव में एनसीपी-एसपी और कांग्रेस को अच्छा रेसपॉन्स दिया है, लेकिन इन तीन पार्टियों के अलावा वामपंथी, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है और हम उन्हें लोकसभा में सीट नहीं दे पाए. ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके हितों की रक्षा करें. इसलिए उनके साथ चुनाव में जाने का प्रयास होगा. 

वहीं, एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर शरद पवार ने कहा कि अगर आप खाली जेब बाजार में जाओ तो क्या होगा यह कुछ दिनों की बात है और फिर सच्चाई सामने आ जाएगी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 21 साल से 60 साल के उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने, साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने समेत कई घोषणाएं बजट में की हैं. ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं जब चार महीने बाद ही राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को झटका! चाचा शरद पवार के गुट में शामिल हो सकते हैं ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget