एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले को लेकर सुप्रिया सुले की PM मोदी से मांग, 'भारत के खिलाफ अगर कोई...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर पूरे देश में आक्रोश है. एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार से आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग की है.

Supriya Sule on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए बड़े आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. 26 निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंकियों की तलाश में इंडियन आर्मी और सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं. इस बीच महाराष्ट्र के पुणे में शरद पवार गुट के नेताओं ने जान गंवाने वाले देशवासियों को श्रद्धांजलि दी. इसके लिए एक मिनट का मौन रखा गया. अब बारामती से एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले की भी आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया आई है. 

शरद पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "इतना बड़ा दुख का पहाड़ जो सबपर गिरा है, अब उनको तो वापस नहीं ला सकते लेकिन श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं. हम सबकी केंद्र सरकार से विनती है, आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से काम किया जाना चाहिए. हर भारतीय की सुरक्षा सरकार की और सबकी जिम्मेदारी है."

सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री से विनती
यह पूछे जाने पर कि अभी तक आतंकी पकड़े नहीं गए हैं, इसपर विपक्ष क्या कहना चाहेगा? सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका रिव्यू खुद ले रहे हैं. हमारी विनती है कि रिव्यू होने के बाद 3-4 दिन भले ही लग जाएं, लेकिन एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाएं और सबको ब्रीफ करें. इसपर सबसे चर्चा हो, क्योंकि यह हमला भारत पर हुआ है. हम सब भारतीय हैं और साथ में रहेंगे. अगर भारत के खिलाफ कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत करेगा तो हम देश के लिए, इसकी सुरक्षा के लिए लड़ेंगे.

'उमर अब्दुल्ला बहुत दुख में हैं'
सुप्रिया सुले ने आगे जानकारी दी उनकी उमर अब्दुल्ला से बात हुई थी. शरद पवार गुट की सांसद ने कहा, "वह बड़े दुख में हैं. उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वहां की पुलिस और आर्मी उपराज्यपाल को और दिल्ली को रिपोर्ट करती है. इसलिए सीएम को अब तक सुरक्षा मामले में कोई अधिकार नहीं है. फिलहाल, स्टेटहुड की मांग हो रही है. देखिए आगे क्या होता है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
मुंबई में बारिश कहर, 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! 4 की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा
मुंबई में 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! चार की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget