एक्सप्लोरर

Maharashtra: छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर शरद पवार बोले- 'इस देश में कई राजाओं ने राज किया लेकिन...'

Chhatrapati Shivaji Maharaj Coronation: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में कई राजाओं ने राज किया. लेकिन जो आम लोगों के दिलों में रहता है वो केवल एक ही नाम छत्रपति शिवाजी महाराज का है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के जश्न के रूप में मंगलवार को आयोजित ‘शिवराज्याभिषेक’ समारोह में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मराठा शासक सत्ता का पूरी जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की मिसाल हैं. पवार ने पुणे के लाल महल में 17वीं सदी के राजा की प्रतिमा पर ‘जलाभिषेक’ करने और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज लोगों के दिलों में रहते हैं.

पवार ने महाराष्ट्र तथा देश के लिए इस दिन के महत्व का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में कई राजाओं ने राज किया लेकिन 350 साल बाद भी अगर आप किसी से ऐसे राजा के बारे में पूछते हैं जो आम लोगों के दिलों में रहता है तो केवल एक नाम सामने आता है और वह है छत्रपति शिवाजी महाराज.’’ उन्होंने कहा कि देवगिरी के यादवों, दिल्ली के मुगलों और आदिल शाह जैसे कई राजाओं ने देश पर राज किया लेकिन उनके शासनकाल को उनके ‘घरानों’ से पहचाना जाता है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में 100 साल से ज्यादा पुरानी माथेरान टॉय ट्रेन पटरी से उतरी, 95 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

एनसीपी नेता ने कहा कि लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन को ‘रयतेचा राज्य’’ (जनता के राज) या ‘‘हिंदवी स्वराज’’ के लिए जाना जाता है. उन्होंने ताकत का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और लोगों के हितों की सेवा करने की मिसाल पेश करने के लिए शिवाजी महाराज की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक (350 साल पहले) एक ऐतिहासिक घटना थी, इसके बावजूद कुछ वर्गों ने इसे अलग तरीके से देखने की कोशिश की.

शरद पवार ने कहा कि आम लोगों ने अपने राजा के रूप में शिवाजी महाराज का तहे दिल से स्वागत किया था. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मराठा योद्धा का रायगढ़ किले में छह जून 1674 को राज्याभिषेक किया गया था जहां उन्होंने ‘‘हिंदवी स्वराज’’ या हिंदुओं के स्व-शासन की नींव रखी थी. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, उनके राज्याभिषेक की वर्षगांठ इस साल दो जून को थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget