एक्सप्लोरर

'इंडिया' गठबंधन में ममता बनर्जी के तल्ख तेवर पर शरद पवार की पार्टी NCP बोली, '...कोई नुकसान नहीं होगा'

Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बयान दिया है. इसके बाद से इस गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है.

I.N.D.I.A Alliance: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार (24 जनवरी) को इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी. उन्होंने बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इसके बाद गठबंधन में शामिल दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं.

शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ''वह हमारी दीदी हैं और हम उनसे प्यार करते हैं. उनका सम्मान करते हैं. इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम सब मिलकर लड़ेंगे. गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा. दीदी हमारे साथ रहेंगी. हर राज्य का मॉडल अलग-अलग है. गठबंधन में कोई अंतर्कलह नहीं है. हम लगातार बातचीत कर रहे हैं.''

वहीं पवार गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, ''ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. वे हमारे साथ हैं और हम मजबूती से लड़ेंगे. अगर उन्होंने बयान दिया है तो यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है. गठबंधन में कोई समस्या नहीं है. हम बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं.''

इससे पहले इंडिया गठबंधन में शामिल ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई. पश्चिम बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं. हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे. मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं.

क्या बोली कांग्रेस?
वहीं इसपर कांग्रेस ने कहा है कि ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है. बीच का रास्ता निकाला जाएगा.

ममता बनर्जी का राहुल गांधी की यात्रा पर बयान
इस दौरान ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि शिष्टाचार के तौर पर भी उन्हें यह नहीं बताया गया कि न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर रही है. इस दावे के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं से बात कर उन्हें न्योता दिया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: इंसानियत की मिसाल! शख्स ने मौत के बाद भी बचा ली 9 जिंदगियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget