एक्सप्लोरर

अजित पवार ने शरद पवार से की मुलाकात तो शिंदे गुट ने कहा, 'उनका कोई वारिस है तो...'

Sharad Pawar Birthday: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार का ये नेचर रहा है कि वो कभी एक पार्टी से बंधे नहीं रहे हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की उनके चाचा शरद पवार से मुलाकात के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा है कि दोनों एक हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित दादा भविष्य में ये एक हो सकते हैं और आना भी चाहिए. शरद पवार का बारिस अगर कोई है तो वो सुप्रिया सुले और अजित पवार हैं.

संजय शिरसाट ने कहा, ''शरद पवार महाराष्ट्र ही नहीं देश की राजनीति में बड़ा नाम हैं. उनका आज जन्मदिन है. इतने साल तक राजनीति में टिकना और बड़ा नाम करना ये उनसे सिखा जा सकता है. इसलिए वो 100 साल जिएं ऐसी हमारी शुभकामना रहेगी. सभी लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हे देश के लिए अभी और अच्छा काम करना चाहिए. उन्हें खासकर अजित दादा को राय देनी चाहिए. उनको भी संभालना चाहिए.''

शरद पवार कभी एक पार्टी से बंधे नहीं रहे- शिरसाट

जब उनसे पूछा गया कि एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के आज शरद पवार से मुलाकात हुई है. क्या दोनों एक साथ हो सकते हैं? इस सवाल पर शिवसेना नेता ने कहा, ''शरद पवार का ये नेचर रह चुका है कि वो कभी एक पार्टी से बंधे नहीं रहे हैं. कांग्रेस कई बार छोड़ा, कई बार साथ रहे. जो शिवसेना के साथ उनकी दुश्मनी थी, उनके साथ भी उन्होंने सत्ता चलाई. इसलिए अजित दादा के साथ जाने में उनको कोई दिक्कत नहीं है. लोग तो कहते हैं और भविष्य में हो सकता है कि ये दोनों एक हो जाएंगे.'' 

ये पवार हैं और कभी भी एक हो सकते- संजय शिरसाट

संजय शिरसाट ने आगे कहा, ''जो कुछ भी महीने भर से हो रहा है, इससे ऐसा लगता है कि बातचीत चल रही है. शरद पवार और अजित दादा अगर एक साथ आते हैं तो पॉलिटिक्स में अलग से फिर समीकरण बनना शुरू होगा. इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं, ये पवार हैं और कभी भी एक हो सकते हैं. एक होने में कोई दिक्कत भी नहीं है और हमारी उनको शुभकामना है.'' 

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे क्या एकजुट होंगे? इस सवाल पर शिवसेना नेता शिरसाट ने कहा, ''अभी तक तो ऐसी कोई बात नहीं है. फ्यूचर में क्या होगा, देखा जाएगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के दिल्ली में बीजेपी के नेताओं से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, ''सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार दिल्ली गए थे, उनकी क्या बातचीत हुई है, ये पता नहीं है. 

उन्होंने आगे कहा, ''अजित दादा ने कहा है कि 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. आज या कल सीएम और दोनों डिप्टी सीएम की बैठक जरूर होगी. बैठक के बाद ही तय होगा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा.'' 

ये भी पढ़ें: CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'अगर मैं 2022 में मुख्यमंत्री बनता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget