एक्सप्लोरर

NCP के 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अब अजित पवार और शरद पवार ने की अकेले में बैठक

Sharad Pawar Ajit Pawar Meeting: अजित पवार और शरद पवार की ये अकेले में मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अजित पवार की पार्टी के सात विधायकों ने पार्टी छोड़कर पाला बदल लिया.

Sharad Pawar Ajit Pawar Meeting: महाराष्ट्र के पुणे में एक तस्वीर ने सूबे की सियासत को गरमा दिया. रविवार (1 जून) को यहां शरद पवार और अजित पवार की कुछ देर अकेले में मुलाकात हुई. इस मीटिंग के बाद सियासी हलकों में कई तरह चर्चाएं शुरू हो गईं. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय से चाचा-भतीजे के साथ आने की अटकलें लगाईं जा रहीं थी. ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

दरअसल, पुणे में लगभग हर महीने शुगर कोआपरेटिव समूह की बैठक होती है. इसी बैठक में अजित पवार, दिलीप वलसे पाटील, शरद पवार सभी लोग मौजूद होते है. इसी मीटिंग में अजित पवार और शरद पवार सहित अन्य बड़े नाम एक साथ थे. जब मीटिंग खत्म हुई और टी ब्रेक होने लगा तक तब अजित पवार और शरद पवार के उसी मीटिंग वाली जगह पर 5-7 मिनट बात करते नजर आए.

मीटिंग के क्या क्या हुआ? 
शरद पवार ने रविवार को एक अहम बैठक की, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि चीनी (शक्कर ) उत्पादन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है. यह बैठक करीब दो घंटे तक चली. इस संदर्भ में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा.

यह पायलट प्रोजेक्ट बारामती के सोमेश्वर कारखाना, बारामती बैंक और AI संस्था के माध्यम से शुरू किया जाएगा. बैठक में यह चर्चा हुई कि यदि गन्ने के उत्पादन में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है, तभी AI को भुगतान किया जाएगा. इस बैठक में शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जयंत पाटील, दिलीप वलसे पाटील, राजेश टोपे, बालासाहेब थोरात, हर्षवर्धन पाटील सहित AI से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे.

जोरों पर थी साथ आने की चर्चा
वहीं बैठक पर सभी की निगाहें इसलिए भी थीं क्योंकि पिछले एक महीने से दोनों एनसीपी गुट के एक साथ आने की चर्चा जोरों पर थीं. हालांकि इस मुद्दे पर अजित पवार और शरद पवार के बीच क्या कोई बातचीत हुई, इसकी जानकारी मीटिंग में मौजूद लोगों में से किसी के पास नहीं है. यानी कुछ चर्चा हुई इसकी पुष्टि यही दोनों नेता कर सकते हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget