एक्सप्लोरर

Sharad Mohol Case: शरद मोहोल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, प्रमुख संदिग्ध सहित छह लोग नवी मुंबई से गिरफ्तार

Sharad Mohol Murder Case: कुछ दिन पहले पुणे के गैंगस्टर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए प्रमुख संदिग्ध सहित छह लोगों को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है. 

Sharad Mohol Murder News: नवी मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या के मामले में एक प्रमुख संदिग्ध और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच पुणे पुलिस की अपराध शाखा कर रही है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए पनवेल सिटी पुलिस की एक टीम ने रविवार शाम कुछ आरोपियों को पनवेल राजमार्ग से और अन्य को नवी मुंबई के वाशी में एक डांस बार के बाहर से पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि इन सभी छह आरोपियों को पुणे पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है.

अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी
मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 14 हो गई है. पुणे पुलिस ने पुणे-सतारा राजमार्ग पर एक स्थान से प्रमुख संदिग्ध साहिल पोलेकर (20) और दो वकीलों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था तथा उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए थे. अधिकारी ने कहा, ‘‘नवी मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में प्रमुख संदिग्ध रामदास मार्ने भी शामिल है जिसके बारे में माना जाता है कि वह मोहोल की हत्या की साजिश रचने और इसे अंजाम देने में शामिल था.’’

कौन था शरद मोहोल?
हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहोल (40) के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और हत्या के मामले दर्ज थे. उसे पांच जनवरी को कोथरुड इलाके के सुतारदरा में उसके घर के पास तीन लोगों ने गोली मार दी थी. गोली लगने के कुछ घंटे बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. अधिकारी ने कहा कि पुणे पुलिस की अपराध शाखा आरोपी व्यक्तियों की तलाश में थी और उसे जानकारी मिली कि वे नवी मुंबई में हैं.

उन्होंने बताया कि सूचना नवी मुंबई पुलिस को दी गई जिसके बाद पनवेल राजमार्ग के पास उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने राजमार्ग पर आरोपियों के वाहनों को देखा और उनमें से कुछ को पकड़ लिया, जबकि बाकी को वाशी में एक डांस बार के बाहर से पकड़ा गया.’’

ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हमले की प्लानिंग, पुलिस ने बढ़ाई मातोश्री की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget