एक्सप्लोरर

SPPU की पहली ट्रांसजेंडर छात्रा सारंग पुणेकर ने की आत्महत्या, पुणे में अंतिम संस्कार

Sarang Punekar Suicide News: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) की पहली ट्रांसजेंडर छात्रा सारंग पुणेकर राजस्थान में अपने समुदाय के बीच रहकर काम कर रही थीं.

Sarang Punekar Committed Suicide: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) की पहली ट्रांसजेंडर छात्रा सारंग पुणेकर ने बुधवार (15 जनवरी) को राजस्थान में खुदकुशी कर ली. वो करीब 30 साल की थीं. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (16 जनवरी) को पुणे में किया गया. वह राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच रहकर उनके लिए काम कर रही थीं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सारंग पुणेकर अंबेडकरवादी आंदोलन की प्रबल समर्थक थीं और उन्होंने एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. 

एसपीपीयू में वीमेन स्टडीज डिपार्टमेंट की प्रमुख ने क्या कहा?

एसपीपीयू में वीमेन स्टडीज डिपार्टमेंट की प्रमुख डॉ. अनाघा तांबे ने कहा, ''यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर छात्रा के रूप में पुणेकर की उपस्थिति हमारे लिए शिक्षाविद के साथ-साथ प्रशासक के रूप में भी एक अद्वितीय अनुभव था.'' गुरुवार को पुणेकर के अंतिम संस्कार के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. अनाघा ने महसूस किया कि बड़े पैमाने पर समाज पुणेकर को उनके सपनों को साकार करने में मदद करने में विफल रहा. 

उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे भी अंतिम संस्कार में हुईं शामिल

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे भी पुणेकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. उद्धव गुट की नेता ने कहा, ''पुणेकर ने बहुत कम समय में एक जोशीले वक्ता और लैंगिक अधिकारों और अन्य मुद्दों की वकालत करने वाली के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. एक छात्रा के रूप में पुणेकर ने जेंडर स्टडीज में नए दृष्टिकोण लाए. वह अपने समुदाय की भाषा और रीति-रिवाजों के बारे में मौलिकता पर काम करना चाहती थी. एक समाज के रूप में यह हमारी विफलता है कि हम उनके सपनों का समर्थन नहीं कर सके.''

एनजीओ 'सम्यक' के लिए भी किया काम

पुणेकर ने पुणे के एनजीओ 'सम्यक' के लिए उत्तरी महाराष्ट्र के रिजनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर काम किया था, जो महिलाओं और सेक्सुअलिटी के लिए काम करता है. एनजीओ के कार्यकारी निदेशक आनंद पवार ने कहा कि उन्हें पहले एक प्रशिक्षु के रूप में सम्यक में भेजा गया था लेकिन बाद में उन्हें शामिल कर लिया गया था. उन्होंने परंपरा को तोड़ा और गर्भपात के अधिकार के लिए काम किया.

आनंद पवार ने कहा, ''अपने काम के दौरान, उन्हें सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों और गैर सरकारी संगठनों के साथ को-ऑर्डिनेट करना पड़ा. परियोजना 2020 में समाप्त हो गई और पुणेकर ने राजस्थान जाने का का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें:

सैफ अली खान पर हमले के पीछे अंडरवर्ल्ड गैंग का हाथ? महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
Maharashtra News: महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
Mumbai News: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुंबई: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget