एक्सप्लोरर

'अगर कुछ हुआ तो फिर सीएम होंगे जिम्मेदार', रेकी मामले में बोले संजय राउत के भाई सुनील राउत

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर रेकी किए जाने का दावा किया जा रहा है. इसको लेकर आदित्य ठाकरे ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की है.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के घर रेकी मामले में उनके भाई सुनील राउत का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अगर कुछ होता है तो फिर इसके लिए महाराष्ट्र सरकार, सीएम और गृह मंत्री जिम्मेदार होंगे. सुनील राउत ने साथ ही राज्य सरकार से सुरक्षा मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले भी मांगा नहीं मिला तो क्यों मांगेंगे. 

सुनील राउत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, '' सुबह 10 बजे राउत साहब निकल गए. मैं आज ही नागपुर से मुंबई आया मैंने एंट्री किया तो एक पत्रकार ने बताया कि आज  एक बाइक गेट के पास आई थी, हेलमेट पहने दो लोग फोन से शूटिंग कर रहे थे. उनके पास 10 फोन थे. जब पूछा तो वे भाग गए.''

सरकार नहीं देगी हमें सुरक्षा- सुनील राउत

सुनील राउत ने कहा कि जानकारी मिलने पर मैंने सीसीटीवी फुटेज निकाले और कन्फर्म किया. वे पीछे निकल गए. रेकी करने आए थे. इसलिए मैंने पुलिस को सूचित कर दिया.सुनील राउत ने कहा कि ऐसा बार-बार होता है, सामना न्यूज पेपर के ऑफिस और दिल्ली वाले घर में भी हुआ है. सरकार को बोलकर कुछ फायदा नहीं है सरकार अपने विधायक के लिए है. हम विरोधी पक्ष में बैठे हैं.  बारबार बोलने पर  सुरक्षा नहीं देती मुझे नहीं लगता कि सुरक्षा देगी. 

सुनील राउत ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वही लिंक होगा. यूपी-बिहार से लोग आए थे. बाइक बिहार के नंबर का था. हमारे विधायक भाष्कर जाधव और अनिल परब ने सदन में मुद्दा उठाया है. आदित्य ठाकरे साहेब एक टीम के साथ सीएम फडणवीस से मिले हैं.

कुछ हुआ तो महाराष्ट्र सरकार होगी जिम्मेदार - सुनील राउत

सुनील राउत ने कहा किएक कानून सिर्फ उनके लिए बना है. जिनकी कोई औकात नहीं है वो दो पुलिस लेकर घूम रहे हैं क्यों लेकर घूम रहे कौन मारेगा उन्हें. सरकार ने सुरक्षा को केवल एक खेल बना दिया जिसके चाहिए दे दिया. विरोधी पार्टी पर कितना भी कुछ हुआ उनको नहीं लेगा. हम सुरक्षा की मांग नहीं करेंगे. बारबार होता. अगर कुछ होता है तो सरकार, सीएम और गृह मंत्री की जिम्मेदारी होंगे. 

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे की सरकार में लिए गए फैसले को पलट देगी महायुति? BJP विधायक ने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget