एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के NDA को समर्थन देने पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, 'कौनसी फाइल खुली जिसके बाद...' 

Sanjay Raut on Raj Thackeray: राज ठाकरे ने बिना किसी शर्त के पीएम मोदी का समर्थन करने का फैसला किया है. इसपर संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Raj Thacketray Support PM Modi: राज ठाकरे ने पीएम मोदी को बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया है. इसपर अब उद्धव गुट के नेताओं ने बड़ा हमला बोला है. NDA को समर्थन देने के फैसले पर संजय राउत की तरफ से भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. संजय राउत ने कहा, "...अब ऐसा अचानक क्या चमत्कार हो गया, ये बात हमें उन्हीं (राज ठाकरे) से पूछनी चाहिए. आप अचानक से पलटकर महाराष्ट्र के दुश्मनों को समर्थन दे रहे हो, आप जनता को क्या बताओगे? इसके पीछे क्या कारण है?"

संजय राउत का राज ठाकरे पर हमला
संजय राउत ने कहा, "राज ठाकरे अपनी पार्टी के प्रमुख हैं. यही राज हैं जिन्होंने एलान किया था की मोदी और अमित शाह जी को पाँव रखने नहीं देगें, वो महाराष्ट्र के दुश्मन थे. राज ठाकरे ने अचानक पलटी मारी है. क्या जादू हुआ है, कौनसी फाइल खोली गई है, जिसकी वजह से राज ठाकरे ने बीजेपी को समर्थन दिया है."

संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के स्वाभिमान और सम्मान के लिए हम लड़ रहे हैं. बीजेपी ने अपना असली रंग दिखा दिया है. हम स्पष्ट हैं, जो कोई भी महाराष्ट्र को तोड़ने की कोशिश करेगा, शिवसेना उसका डटकर मुकाबला करेगी. बीजेपी ने पार्टी में सभी गुंडों, भ्रष्ट और गलत काम करने वालों को शामिल किया है. वे (बीजेपी को समर्थन देने वाले राजनेता) क्यों गए, यह सभी जानते हैं. किसका दबाव और किसका डर है."

संजय राउत का कांग्रेस पर बयान
संजय राउत ने कहा, "बात ऐसी है हमने हमारे जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में फाइनल बात की है. जहां गठबंधन होता है वहां यह सब मतभेद होना आम बात है, कुछ जगह पर मतभेद होते हैं. वर्षा गायकवाड़, विश्वजीत कदम, विशाल पाटिल सब वफादार लोग हैं. विनोद घोसलकर भी ऐसी स्थिति में थे लेकिन उन्होंने फैसला लिया और कहा “जो MVA का फैसला होगा मैं उसके साथ हूँ."

ये भी पढ़ें: सीटों को लेकर संजय निरुपम का बड़ा दावा, '...इसलिए कई नेता मोबाइल ऑफ करके नॉट रिचेबल हो गए हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 8 साल के बच्चे को कार ने कुचला, महिला ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई में 8 साल के बच्चे को कार ने कुचला, महिला ड्राइवर गिरफ्तार
'मोहन भागवत को...', संघ प्रमुख के हिंदू- मुस्लिम वाले बयान पर बोले संजय राउत
'मोहन भागवत को...', संघ प्रमुख के हिंदू- मुस्लिम वाले बयान पर बोले संजय राउत
मराठा आरक्षण की मांग पर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, मुंबई कूच का ऐलान
मराठा आरक्षण की मांग पर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, मुंबई कूच का ऐलान
महाराष्ट्र: समृद्धि हाईवे पर गैस लीक से मचा हड़कंप, नागपुर-मुंबई ट्रैफिक डायवर्ट
महाराष्ट्र: समृद्धि हाईवे पर गैस लीक से मचा हड़कंप, नागपुर-मुंबई ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
फिर डरा नेपाल..हर तरफ तबाही, अपनों की तलाश में बेबस परिवार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों को लेकर SC के जस्टिस भुइयां की दो टूक, ‘सवाल पूछने पर सजा देना...’
छात्रों को लेकर SC के जस्टिस भुइयां की दो टूक, ‘सवाल पूछने पर सजा देना...’
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
‘वो गजनी लुक में थे, शायद...’, आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार
‘वो गजनी लुक में थे, शायद...’, आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
Embed widget