एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- 'महाराष्ट्र में ठाकरे एक ब्रांड, जब-जब साथ आएंगे आपको...'

Sanjay Raut News: हिंदी भाषा विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की 5 जुलाई को बड़ी रैली होने वाली थी. हालांकि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया.

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हिंदी अनिवार्यता वाला आदेश वापस ले लिया है. विपक्ष का दावा है कि उनके दबाव में आकर सरकार को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बिना नाम लिए महायुति सरकार पर निशाना साधा है.

संजय राउत ने कहा, "हम जब जब साथ आयेगें आपको पीछे हटना पड़ेगा. अब देखिये महाराष्ट्र में आगे-आगे होता क्या है." उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ठाकरे एक ब्रांड है.

'ये मराठी की जीत'
संजय राउत ने इससे पहले अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "हिंदी लागू करने का सरकारी आदेश रद्द! यह मराठी एकता की जीत है. ठाकरे के एक साथ आने का डर. 5 जुलाई को संयुक्त मार्च अब नहीं होगा, लेकिन ठाकरे ब्रांड हैं! फडणवीस द्वारा लिया गया एक बुद्धिमानी भरा फैसला. बढ़िया."

नहीं होगी राज-उद्धव ठाकरे की रैली
वहीं संजय राउत ने रविवार (29 जून) को घोषणा की कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे की मौजूदगी में 5 जुलाई को मुंबई में होने वाला संयुक्त मार्च कार्यक्रम नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए मराठी और अंग्रेजी के बाद तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने के फैसले को रद्द कर दिया है.

राउत की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रविवार को मराठी छात्रों के हित को केंद्र में रखते हुए त्रिभाषी फॉर्मूले पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए पूर्व योजना आयोग के सदस्य नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की घोषणा के बाद हुई.

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य मंत्रिमंडल ने 16 अप्रैल और 17 जून को जारी दो सरकारी प्रस्तावों को रद्द करने का फैसला किया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार ने मराठी भाषा को अनिवार्य और हिंदी को वैकल्पिक भाषा बनाया है. समिति ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन महीने का समय मांगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget