एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार पर इस वजह से भड़के संजय राउत, छगन भुजबल पर भी साधा निशाना, 'ड्रामा रचने में...'

Sanjay Raut on Eknath Shinde: उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं को लेकर निशाना साधा है. संजय राउत ने इस दौरान एनसीपी नेता और मंत्री छगन भुजबल पर भी बड़ा बयान दिया है.

Sanjay Raut Target NDA Government: महाराष्ट्र सरकार ने लाडला भाई (लाडला भाऊ) योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत सरकार 12वीं पास लड़कों को आर्थिक मदद देगी. सरकार की इस योजना पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

संजय राउत का बड़ा बयान
उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है. शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है. यह कोई छोटी रकम नहीं है. लोकसभा चुनाव में हार के बाद सरकार की ओर से 'लाडला भाऊ' योजना लाई जा रही है. 'लाडली बहना' योजना मध्य प्रदेश की योजना है, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने कॉपी किया है.

उन्होंने कहा कि अब 'लाडला भाई' योजना के तहत 12वीं पास लड़कों को 6 हजार और बेरोजगारों को दस हजार रुपये दिए जाएंगे और लाडली बहना को सिर्फ 1500 रुपये. हमारी मांग है कि लाडली बहना योजना के तहत बहनों को भी दस हजार रुपया दिए जाएं, तभी उनका घर चलेगा.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महायुति के लोग कह रहे थे कि विपक्ष दस सीट भी नहीं जीतेगा. लेकिन, हमने 31 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा चार सीटों पर बहुत कम मार्जिन से हमारी हार हुई है. विधानसभा चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी 280 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

एनसीपी नेता पर क्या बोले संजय राउत?
छगन भुजबल को बहुत बड़ा कलाकार बताते हुए संजय राउत ने कहा कि उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. अपना रंग रूप बदलकर नाट्य निर्माण करने में छगन भुजबल माहिर हैं. शरद पवार सबसे बड़े नाट्य सम्राट हैं, देश में और महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी प्रतिष्ठा है. देखते रहिए आगे क्या होता है.

बता दें कि लाडला भाई (लाडला भाऊ) योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं पास लड़कों को 6 हजार रुपये तो वहीं, बेरोजगार लड़कों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने 'मुख्यमंत्री लाडली बहना' योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का CM शिंदे पर तंज, 'सरकार पर 8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज, फिर भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget