एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे ने कभी नहीं कहा कि...', MVA में मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोले संजय राउत

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे को आगे आने की जरूरत नहीं है. वो 2019 में भी सामने नहीं आए थे, सबने मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कभी नहीं कहा है कि वो मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन वो प्रदेश की जनता के दिलों में हैं. उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर भी जबाव दिया है.

महाराष्ट्र में एमवीए में सीट बंटवारा कब होगा? इस सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, ''सीट बंटवार हो जाएगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. महाविकास अघाड़ी का मुंबई में बहुत बड़ी एक रैली हुई, जिसमें तीनों पार्टी के नेताओं ने कहा है कि सीट बंटवारे पर न कोई मतभेद है और ना रहेगा. 

उद्धव ठाकरे सीएम बनने के लिए आगे आएंगे?

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राज्य में एमवीए के बीच अच्छे तरीके से सीटों का बंटवार हो जाएगा. उद्धव ठाकरे सीएम बनने के लिए आगे आएंगे? इस सवाल पर संजय राउत ने कहा, ''उद्धव ठाकरे को आगे आने की जरूरत नहीं है, वो 2019 में भी सामने नहीं आए थे, सबने मिलकर मुख्यमंत्री बनाया था. इस दौरान उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया था.'' 

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता के दिलों में हैं-संजय राउत

उन्होंने आगे कहा, ''अब 2024 की बात करें तो उद्धव ठाकरे जी ने कभी नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं. कल का भाषण सुनिए. अगर कांग्रेस या एनसीपी (एसपी) के पास कोई चेहरा होगा तो सामने लाएं, उद्धव ठाकरे उस चेहरे का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता के दिलों में हैं.''

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए तारीखें तय न करने पर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने चुनाव टाल दिए हैं. झारखंड और महाराष्ट्र उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की बात करते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी चार राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा सकते.

ये भी पढ़ें: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लेकर शरद पवार ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, 'महाराष्ट्र के लिए घोषणा नहीं करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget