एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति', संजय राउत ने ऐसी बात क्यों कही?

Maharashtra News: शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने निशाना साधते हुए इस सरकार को अवैध बताया है.

Sanjay Raut Targets Eknath Shinde Government: शिवसेना (ShivSena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया कि महाराष्ट्र में फिलहाल कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार 'अवैध' है. उन्होंने सवाल किया कि राज्य में जब बारिश कहर बरपा रही है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहां हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में हैजा फैला हुआ है जिसके चलते लोगों की मौतें हुई हैं.

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी स्थिति
संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति है. बाढ़ के कारण करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है.”राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से 10 जुलाई के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 83 लोगों की मौत हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में कहा था कि ये मौतें बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने, भू-स्खलन, पेड़ गिरने, ढांचों के ढहने आदि के चलते हुई.

एकनाथ शिंदे सरकार को बताया ‘अवैध’
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि 181 लोग हैजा से संक्रमित हुए थे जिनमें से पांच की मौत हो गई.राउत ने कहा, “ऐसी स्थिति में राज्य में कोई सरकार नहीं है. राज्य में कोई सरकार नहीं है क्योंकि यह एक अवैध सरकार है.” उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ राज्य में कहर बरपा रही है. राज्यपाल कहां हैं?वह कल तक हमें निर्देशित कर रहे थे. अब वह कहां हैं? राज्य के लिए अब उनके निर्देशों की जरूरत है.’’

नई सरकार को अवैध रूप से शपथ दिलाई गई
शिवसेना जोर देकर कहती रही है कि शिंदे और शिवसेना के 39 बागी विधायकों की अयोग्यता याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं, ऐसे में नयी सरकार को अवैध रूप से शपथ दिलाई गई. शिवसेना में बगावत के बाद जून के अंतिम सप्ताह में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी.

राज्यपाल को संविधान के खिलाफ कुछ नहीं करना चाहिए
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कई शिवसेना विधायक जिन्होंने पाला बदला था, उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बागी विधायकों के सिर पर अयोग्यता की तलवार लटक रही है. शिवसेना सांसद ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी अब तक नहीं हुआ है क्योंकि पार्टी द्वारा विधायकों की अयोग्यता के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आना अभी बाकी है. उन्होंने कहा, “(बागी) विधायकों को शपथ दिलाना संविधान के मुताबिक नहीं है. यह राजनीतिक भ्रष्टाचार है. राज्यपाल को संविधान के खिलाफ कुछ भी नहीं करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: इमरजेंसी में जेल जाने वालों के लिए CM शिंदे का एलान- बहाल की आपातकाल पेंशन योजना

Maharashtra Petrol-Diesel Price: महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता, शिंदे सरकार ने आज से घटा दिए दाम, जानिए कितने रुपये हुए कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget