एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चढ़ा सियासी पारा, संजय राउत को लेकर शिंदे के मंत्री दादा भुसे ने किया ऐसा दावा

Mumbai News: संजय राउत ने आरोप लगाया था कि दादा भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.5 करोड़ रुपए के शेयर बटोरे लेकिन उनकी कंपनी की वेबसाइट पर केवल 1.67 लाख शेयर बटोरने की बात कही गई.

Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार में मंत्रा दादा भुसे  (Dada Bhuse) पर पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया था, जिसपर दादा भुसे ने मंगलवार को राउत की आलोचना करते हुए कहा कि वह शरद पवार के प्रति वफादार हैं और उनकी के लिए काम कर रहे हैं.

'गद्दारों को वोटों से सांसद बने थे, इस्तीफा दें'
विधानसभा में बोलते हुए भुसे ने राउत को इस्तीफा देने की चुनौती देते हुए कहा कि वह गद्दारों (देशद्रोहियों) के वोटों से राज्यसभा सांसद बने थे. बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एकनाथ शिंदे और 39 बागी विधायकों पर ताना मारने ने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था.

संजय राउत का ट्वीट
दरअसल दादा भुसे संजय राउत के एक ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें संजय राउत ने आरोप लगाया था कि दादा भुसे ने  एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.5 करोड़ रुपए के शेयर बटोरे लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर केवल 1.67 लाख शेयर बटोरने की बात कही गई जिन्हें सिर्फ 47 सदस्यों के नाम पर दिखाया गया है.

'दोषी पाया गया तो राजनीति छोड़ दूंगा'
वहीं दादा भुसे ने संजय राउत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन  अगर आरोप गलत हैं तो राउत को राज्यसभा सांसद और सामना के संपादक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

भुसे की प्रतिक्रिया पर अजित पवार ने जताई आपत्ति
वहीं एनसीपी नेता और नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भुसे द्वारा शरद पवार के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इस टिप्पणी को रिकॉर्ड से बाहर करने की मांग की. इस पर  विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि वह भुसे की टिप्पणी की जांच करेंगे.

दादा भुसे की प्रतिक्रिया पर क्या बोले राउत
वहीं दादा भुसे की प्रतिक्रिया पर संजय राउत ने कहा कि  मुझे नहीं पता कि दादा भुसे को क्यों मिर्च लगीं.  मैंने उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए, मैंने तो बस स्पष्टीकरण मांगा था. उन्होंने कहा कि किसानों ने उनसे इस संबंध में मदद मांगी थी. उन्होंने कहा कि दादा भुसे ने  1.75 लाख करोड़ इकट्ठा किए थे लेकिन उनकी वेबसाइट पर 47 किसानों से 1.5 करोड़ रुपए लेने की बात कही गई है. उस क्षेत्र के किसान 1 फरवरी से इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दादा भुसे को उनके प्रश्नों का जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति पर उसभापति ने स्वास्थ्य मंत्री से कर दी ये मांग, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget