एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, पीएम मोदी के खिलाफ दिए इस बयान को लेकर केस दर्ज

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में संजय राउत ने पीएम मोदी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था. अब इस बयान को लेकर उनपर केस दर्ज किया गया है.

Sanjay Raut on PM Modi: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल है. चुनाव प्रचार के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. चुनाव के बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत की मुसीबत बढ़ गई है. औरंगजेब के जन्मस्थान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करने पर संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये केस अहमदनगर में दर्ज किया गया है. 

ABP माझा के अनुसार, अहमदनगर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिवसेना (UBT) प्रवक्ता और सांसद संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हेड कांस्टेबल अतुल काजले ने इस संबंध में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी. इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन शाखा ने राउत के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक प्रस्ताव कोतवाली पुलिस को दिया.

इसी के तहत राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश के आरोप में राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (सी) 506 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है मामला?
महाराष्ट्र में चौथे चरण में संजय राउत MVA उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे. संजय राउत महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार निलेश लंके के प्रचार के लिए 8 मई की शाम को अहमदनगर में थे.

इस दौरान शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा, 'औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है. इतिहास देख लो. अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है. औरंगजेब वहां पैदा हुआ है. गुजरात में इसलिए ये (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) हमसे औरंगजेब की तरह बरताव करते हैं.'

संजय राउत ने आगे विवादित बयान देते हुए कहा, 'ध्यान रहे कि एक औरंगजेब को हमने इसी महाराष्ट्र में दफ्न किया है. वो औरंगजेब महाराष्ट्र जीतने के लिए 27 साल तक लड़ रहा था और आखिरकार उस औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र में दफन कर उसकी कब्र खोदी है तो नरेंद्र मोदी कौन है?'

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला का बड़ा बयान, 'बालासाहेब ठाकरे की इच्छा...', MVA पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget