एक्सप्लोरर

क्या MVA की सरकार बनने पर उद्धव ठाकरे होंगे CM? संजय राउत ने दिया ऐसा जवाब

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव में MVA के तहत आने वाली उद्धव गुट की शिवसेना का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा. शिवसेना UBT 21 में से केवल 9 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस ने 17 में से 13 पर जीत हासिल की.

Sanjay Raut on CM Post: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव के बाद इस पर फैसला लेगी. उनसे सवाल पूछा गया कि अगर महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार आती है तो क्या उद्धव ठाकरे उसका नेतृत्व करेंगे. महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव में जीत का भी दावा किया. उन्होंने कहा, ''चुनाव होने दीजिए. हम चुनाव जीतेंगे और फिर इस पर फैसला करेंगे. इस सप्ताह की शुरुआत में संजय राउत ने दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन 288 विधानसभा सीटों में से 180-185 सीटें हासिल करेगा.

लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी का बेहतर रहा प्रदर्शन

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों ने महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ गठबंधन से बेहतर प्रदर्शन किया. महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों में से 30 पर जीत हासिल की है. ​​हालांकि, एमवीए सहयोगियों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) का स्ट्राइक रेट सबसे कम था. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने सबसे अधिक 21 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल 9 सीटें जीतीं.

कांग्रेस ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और आठ सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की. सांगली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता विशाल पाटिल ने निर्दलीय चुनाव जीता और बाद में ग्रैंड ओल्ड पार्टी को समर्थन दिया. 

महायुति में किस पार्टी को कितनी सीटें?

महायुति में शामिल बीजेपी को 9 लोकसभा सीटों पर जीत मिली. तो वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे गुट को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई. लोकसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार गुट की पार्टी एनसीपी का रहा. एनसीपी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और महज एक सीट पर जीत हासिल की. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 27 जून से शुरू, इस दिन पेश होगा बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget