एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी के खिलाफ हो रही बहुत बड़ी साजिश, उनकी जान को खतरा', संजय राउत का बड़ा दावा

Sanjay Raut News: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की जा रही है. पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी पर बीजेपी के कई नेताओं ने आपत्तिजनक बयान दिया है.

Sanjay Raut Latest News: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश हो रही है. उनकी जान को खतरा है. मैं पहले बोल चुका हूं. प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर को राहुल गांधी पर बोलने वाले पर कार्रवाई करना चाहिए.

शिवसेना के विधायक ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके कार्यक्रम में आने वाले कांग्रेसी कुत्ते को वो दफना देंगे. इससे पहले आरक्षण वाले बयान पर विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटकर वाले को इनाम देने की घोषणा की थी. शिवसेना विधायक के बयान से प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी को अलग कर लिया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी महायुति सरकार का घटक है. लेकिन मैं गायकवाड की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा.

रवनीत बिट्टू और बीजेपी-शिवसेना के नेताओं पर FIR
राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने और धमकी भरे बयान देने के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, बीजेपी और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने इन सबके खिलाफ दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकाय दर्ज करवाई है. उन्होंने कहा कि राहुल गाधी को इसलिए धमकी दी जा रही है क्योंकि वे दलित, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और गरीबों के हित और संविधान बचाने की बात करते हैं.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इन नेताओं की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. माकन ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह, यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352, 353 और 61 के तहत मामला दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें: 'CM एकनाथ शिंदे के रहते कोई ताकत नहीं जो...', संजय निरुपम का कांग्रेस पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget