एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे पर संजय राउत का बड़ा हमला, अमित शाह का जिक्र कर कहा- 'मुर्गी भी उनकी और...'

Sanjay Raut News: संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर कहा कि डुप्लिकेट शिवसेना का बॉस दिल्ली में है, उनके दरबार में ही जाना पड़ेगा. तीन-तीन चार-चार दिन बैठना पड़ेगा. उठक-बैठक करना पड़ेगा.

Sanjay Raut On Eknath Shinde: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और एमवीए दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे पर अब तक अंतिम सहमित नहीं बनी है. इस बीच शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तंज कसा है.

राउत ने कहा, ''उनके (एकनाथ शिंदे) पास जो शिवसेना बची है, उस शिवसेना का हाईकमान दिल्ली में है. अमित शाह के घर पर. हमारी शिवसेना जो ओरिजनल है, जो बालासाहेब की शिवसेना है, उसको कभी सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली जाने की नौबत नहीं आई.''

उनके बॉस दिल्ली में बैठते हैं- संजय राउत

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, ''प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे या लालकृष्ण आडवाणी साहब, या जो भी बीजेपी के नेता थे वो मुंबई आते थे और बाला साहेब से बात करते थे. ये जो डुप्लिकेट शिवसेना है, उनके बॉस दिल्ली में बैठते हैं, उनके दरबार में ही जाना पड़ेगा. तीन-तीन चार-चार दिन बैठना पड़ेगा. उठक-बैठक करना पड़ेगा. वो तो करना ही पड़ेगा.''

नॉन बाइलोजिकल शिवसेना है- संजय राउत

उन्होंने आगे कहा, ''वो ओरिजनल पार्टी नहीं है. ये तो नॉन बाइलोजिकल शिवसेना है. जो जन्म देता है, उनके साथ रहना पड़ता है. अमित शाह ने नॉन बाइलोजिकल शिवसेना को जन्म दिया है. मुर्गी भी उनकी और अंडा भी उनका है.''

बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति में शामिल है. शिवसेना के साथ महायुति में बीजेपी और अजित पवार की पार्टी है. वहीं इसका मुकाबला महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से है. एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार (एसपी) शामिल है. 

संजय राउत ने एमवीए में सीट बंटवारे पर कहा कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. ज्यादातर सीटों पर सहमति बन चुकी है. 

Exclusive: 'पिता को पैसों के लिए मारा, अब...', NCP अजित पवार गुट में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी का बड़ा दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget