एक्सप्लोरर

'अब कुणाल कामरा के डमरू मुझे उकसा रहे हैं', कॉमेडियन की धुलाई वाले बयान पर बोले संजय निरुपम

Kunal Kamra News: संजय निरुपम ने कुणाल कामरा की धुलाई करने की बात कही थी, जिसके बाद कॉमेडियन के समर्थकों ने उनसे सवाल कि भाई धुलाई कब करोगे? इसपर एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने जवाब दिया है.

Sanjay Nirupam on Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर जो सटायर कॉमेडी की, उसको लेकर विवाद अभी तक जारी है. शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कुणाल कामरा को धमकियां मिल रही हैं. इसी कड़ी में संजय निरुपम ने एक्स पर लिखा था, 'कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे. 11 बजे'.

फिर गुरुवार के सुबह 11.00 बजे और पूरा दिन निकल गया. कुछ भी एक्शन नहीं हुआ तो कुणाल कामरा के समर्थक शिंदे गुट के नेता पर तंज कसने लगे. उन्होंने सवाल किया कि कुणाल कामरा की धुलाई कब करोगे? अब निरुपम ने इसपर जवाब दिया है.

'प्रेस कांफ्रेंस में की कुणाल कामरा की धुलाई'
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पोस्ट में लिखा, "यह पोस्ट अब तक 17 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखी है ,2200 लोगों ने रीट्वीट किया,14 हज़ार लोगों ने लाइक की है. अगले दिन 11 बजे मेरी प्रेस कॉन्फ़्रेंस थी, तय हुआ कि कुणाल कामरा पर ही प्रेस करिए,उसी संदर्भ में मैंने यह पोस्ट डाली थी.

एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने आगे लिखा, "कामरा की धुलाई हुई. उस दिन जमके की. उसका बैकग्राउंड क्या है, उसकी हरकतें क्या हैं, व्यंग्य के नाम पर इससे पहले उसने कितनी मर्यादाएं तोड़ी हैं, यह सब बताया. यह भी बताया कि व्यंग्य का मतलब किसी पर आरोप लगाना नहीं होता. कामरा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहकर सारी मर्यादाएं तोड़ दीं और उसने विरोधी दल का एजेंडा चलाया, इत्यादि, इत्यादि."

'विपक्षी दलों का प्रोपगेंडा फैलाता है कामरा'- संजय निरुपम
उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधते हुए संजय निरुपम ने लिखा, "विरोधी पक्ष के नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मीडिया के साथ साझा कीं. इसलिए वह स्वीकार करे कि वह एक राजनीतिक दल का प्रोपगेंडिस्ट है. फ़्रीडम ऑफ स्पीच का नाटक और व्यंग्यकार होने का ढोंग ना करे."

कुणाल कामरा के समर्थकों से क्या बोले संजय निरुपम?
संजय निरुपम ने आगे लिखा, "अब कामरा के डमरू मुझे बार-बार उकसा रहे हैं कि कामरा की धुलाई कब करोगे, अबतक क्यों नहीं किया, मैं भाग गया, वगैरह-वगैरह. अव्वल तो मैं शारीरिक मारपीट में रूचि नहीं रखता, लेकिन इतना भी मत उकसाओ भाई लोग कि कामरा का कोई भारी नुक़सान हो जाए."

कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थकों को धमकाते हुए संजय निरुपम ने कहा, "वैसे एक बात मान लो, बड़ा घटिया पैरोडी लिखता है कामरा और गाता तो उससे भी घटिया है. चमचागिरी करनी है तो कोई ढंग के कलाकार का करो."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget