एक्सप्लोरर

'हाथ' का साथ छोड़ने के बाद संजय निरुपम का बड़ा हमला, 'कांग्रेस से मुक्ति मिलने के बाद आज...'

Sanjay Nirupam Statement: संजय निरुपम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'ऐसा लगता है सीने पर से एक बोझ उतर गया.'

Sanjay Nirupam on Congress: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. निष्कासन को कांग्रेस अध्यक्ष के सी वेणुगोपाल ने मंजूरी दे दी और यह तुरंत प्रभावी हो गया. इस फैसले के बाद संजय निरुपम लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच उनका एक और बड़ा बयान सामने आया है.

संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ने के बाद 'X' पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, "कांग्रेस से मुक्ति मिलने के बाद आज मन बहुत हल्का लग रहा है. ऐसा लगता है सीने पर से एक बोझ उतर गया है. पूरे कांग्रेस परिवार को धन्यवाद."

इससे पहले संजय निरुपम का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी था. निरुपम को लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया गया है. यह कार्रवाई शिवसेना के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पार्टी नेतृत्व के खिलाफ निरुपम की टिप्पणी के बाद की गई है. मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर शिवसेना के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद निरुपम ने राज्य कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा था.

अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद निरुपम ने कहा था कि वह तय करेंगे कि कांग्रेस पार्टी में रहना है या नहीं. इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया. संजय निरुपम के इस फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना यह है कि संजय निरुपम आगे क्या कदम उठाते हैं.

यहां बता दें, संजय निरुपम उद्धव ठाकरे से इस बात से नाराज थे उन्होंने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र पर अपने उम्मीदवार उतारे, क्योंकि इस सीट से खुद संजय निरुपम कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ा तनाव! एक सीट बनी वजह, चुनाव प्रचार में दिखी दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget