एक्सप्लोरर

Exclusive: किसकी वजह से कांग्रेस से रिश्ते हुए खराब? संजय निरुपम ने इस नेता का लिया नाम

ABP Shikhar Sammelan: संजय निरुपम ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि आखिर उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किस लिए लिया. उन्होंने अविभाजित शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन पर भी अपनी बात रखी.

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन महाराष्ट्र में राजनीति के दिग्गजों ने शिरकत की. इसी कड़ी में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम ने भी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. संजय निरुपम ने कहा कि नेता कांग्रेस को नहीं छोड़ रहे बल्कि कांग्रेस उन्हें छोड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टैलेंट की कद्र नहीं है.

'कांग्रेस में अनुभवी लोगों का सम्मान नहीं'

संजय निरुपम ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में अनुभवी लोगों का सम्मान नहीं है. अलग अलग राज्यों में काम करने वाले लोगों की पूछ नहीं है. ऐसे में सवाल है कि आखिर कब तक लोग अपने आप को यहां पर बर्बाद करेंगे."

'क्या टिकट मांगना पाप है'

टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, "क्या अपनी टिकट के लिए आग्रह करना कोई पाप है. हम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो क्या घास छीलेंगे. हम अपने इलाके में लगातार काम कर रहे थे लेकिन जब चुनाव का समय आया तो शिवसेना के दबाव में आकर मेरी सीट आप उनको दे देते हैं. अगर आप मेरा हक छीनेंगे तो मैं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हूं."

उद्धव ठाकरे पर किया बड़ा हमला

संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनके रिश्ते उद्धव ठाकरे की वजह से खराब हुए. उन्होंने  कहा, "उनके (उद्धव ठाकरे) को मुझे लेकर कोई नाराजगी है. कुछ लोग बड़े हो जाते हैं लेकिन दिल बहुत छोटा होता है. वो बहुत छोटे स्तर पर सोचते हैं. मैंने संपर्क किया था और कहा था कि छोड़ न साहब...अब मिलकर काम करते हैं." 

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, "2019 में जब शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन हो रहा था मैं पूरे हिंदुस्तान में अकेला आदमी था जिसने कहा था कि ये अलायंस नहीं होना चाहिए. मैंने कहा था कि ये छह महीने से ज्यादा सरकार नहीं चलेगी. ढाई साल चली जिसमें दो साल कोविड था."

Exclusive: एमवीए से गठबंधन न करने पर प्रकाश आंबेडकर बोले, '4 जून को पता चलेगा कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget