एक्सप्लोरर

'...तो जलियांवाला बाग हो जाएगा', वक्फ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर संजय निरुपम का विवादित बयान

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने कहा कि जो लोग इस कानून (वक्फ बिल) का विरोध करेंगे, शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे, वे न भूलें कि कभी भी उनका जलियांवाला बाग भी हो जाएगा.

Sanjay Nirupam Controversial Statement: शिवसेना एकनाथ शिंद गुट के नेता संजय निरुपम ने वक्फ बिल का विरोध कर रहे मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने शाहीन बाग का जिक्र करते हुए कहा कि जो इसका विरोध करेगा तो जलियांवाला बाग हो जाएगा.

संजय निरुपम ने कहा, "जो लोग इस कानून (वक्फ बिल) का विरोध करेंगे, शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे, वे न भूलें कि कभी भी उनका जलियांवाला बाग भी हो जाएगा. इसलिए सावधान रहें और जो कानून बना है उस कानून का सम्मान करें, आपके साथ अन्याय न हो इसकी व्यवस्था हमलोग करेंगे."

इससे पहले संजय निरुपम ने कहा था कि  शिवसेना यूबीटी के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का जमकर विरोध किया. निरुपम ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों को फोन कर इस बिल के खिलाफ वोट डालने का निर्देश दिया. मुस्लिम वोट और आर्थिक दबाव के चलते सांसदों को अपनी इच्छा के खिलाफ जाकर मतदान करना पड़ा.

क्या था जलियांवाला बाग हत्याकांड?
बता दें  कि देश में 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था, जिसमें बर्बर अंग्रेजों ने ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के हुक्म पर पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास जलियांवाला बाग में हजारों निहत्थे लोगों पर गोलियां दाग दीं थी.

देश विदेश में चर्चा का विषय बना था शाहीन बाग का प्रोटेस्ट
संजय निरुपम ने शाहीन बाग का भी जिक्र किया. दरअसल, सीएए-एनआरसी के समय दिल्ली के शाहीन बाग में मुस्लिम समुदाय की तरफ से बड़ा आंदोलन किया गया. इसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में हुई. संजय निरुपम से जब ये सवाल किया गया कि वक्फ बिल का विरोध शाहीन बाग की तरह होगा तो उन्होंने कहा कि अगर शाहीन बाग होगा तो जलियांवाला बाग भी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

'हम वादा करते हैं कि मनसे...', MNS वर्कर्स को जारी पत्र में राज ठाकरे की देवेंद्र फडणवीस से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget