एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर संजय निरुपम बोले, 'यह एक रहस्य है कि...'

Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं. उनके इस बयान पर विवाद हो गया.

विवादित टिप्पणी के बाद निशाने पर आए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से बुधवार (8 मई) को इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार भी कर लिया गया. इस पर पूर्व कांग्रेस सांसद और हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा को अक्सर चुनाव के वक्त चपत लगती है.

संजय निरुपम ने कहा, "सैम पित्रोदा को अक्सर चुनाव के वक्त चपत लगती है. क्योंकि उसी समय वे ऊल-जलूल बकते हैं. क्या कांग्रेस उनसे यह सब करवाती है-थाह लेने के लिए ? यह एक रहस्य है. बहरहाल, भारतीयों की चीनी या अफ़्रीकी राष्ट्रीयताओं से तुलना करके समस्त भारतीयों का अपमान किया है. यह एक प्रकार का राष्ट्र विरोधी कृत्य है."

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा के निर्णय को स्वीकार कर लिया है. रमेश ने कहा, ‘‘श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका निर्णय स्वीकार कर लिया है.’’

पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं. जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं.’’  

कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया. पार्टी ने कहा कि वह इन टिप्पणियों से खुद को ‘‘पूरी तरह से अलग’’ करती है. पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है.’’

सीएम शिंदे के काफिले का पीछा करने के मामले में FIR, आरोपी बोला- 'पैसे बचाने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget