एक्सप्लोरर

'मैं सिकंदर हूं', सलमान खान को धमकाने वाले आरोपी ने लिखा था गाना, कर्नाटक से गिरफ्तार

Salman Khan Threat Case: महाराष्ट्र की वर्ली पुलिस ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने और फिरौती मांगने वाले आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है.

Salman Khan Threat Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वर्ली पुलिस ने आरोपी सोहेल पाशा को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी वही व्यक्ति है जिसने 'मैं सिकंदर हूं' गाने के बोल लिखे है, मुंबई पुलिस के अनुसार सोहेल पाशा ने यह धमकी भरा मेसेज प्रसिद्धि पाने के लिए किया था. 

बाजार में किसी का फोन मांग किया था मैसेज
इस मामले में पहले मुंबई पुलिस ने  जिस नंबर से यह एसएमएस भेजा गया था उस नंबर को ट्रैक किया था जिस में पता चला था की यह नंबर किसी वेंकटेश का है. जांच में यह पता चला कि कर्नाटक के रायचूर में सोहेल पाशा ने एक मार्किट में घूमते समय वेंकटेश से मदद मांगी और उसका फोन मांगा तब पाशा ने ओटीपी के ज़रिए उसके व्हाटअप नंबर पर लॉगिन किया और धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजा था. मामले में आज पाशा को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसको 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

धमकी में क्या कहा? 
बता दें कि बीते गुरुवार रात करीब 12:00 बजे ये धमकी भरा मैसेज भेजा गया था जिस में कहा गया था, "सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई' पर एक गाना लिखा गया है उसे नही छोड़ने की बात गई थी. एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं'- लॉरेंस बिश्नोई गैग."

इससे पहले मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल पर आए मैसेज की पहचान कर्नाटक निवासी के रूप में की थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम को सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र में आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया था.

धमकी के मामले में एक आरोपी पहले हुआ था गिरफ्तार
यही नहीं सलमान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को एनसीआर क्षेत्र के नोएडा से पकड़ा गया था. उससे पहले, झारखंड के एक व्यक्ति ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजे थे और बाद में माफी भी मांगी थी. इससे पहले इस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया था और मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी.

ये भी पढ़ें

शाहरुख खान को धमकी के मामले में फैजान खान को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड, रायपुर से मुंबई ले गई पुलिस

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget