एक्सप्लोरर

शाहरुख खान को धमकी के मामले में फैजान खान को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड, रायपुर से मुंबई ले गई पुलिस

Shahrukh Khan Threat Case: रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एक्टर शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से रजिस्टर्ड फोन नंबर से किया गया था.

Raipur News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले हफ्ते दी गई जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अधिवक्ता फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. फैजान को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड लिया गया है. सात नवंबर को मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए रायपुर का दौरा किया और पेशे से वकील फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था.

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को मिली धमकी की जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है. सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभिनेता को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से रजिस्टर्ड फोन नंबर से किया गया था.

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान, वकील ने पुलिस को बताया कि उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में दो नवंबर को यहां खमारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को धमकी भरे कॉल से फैजान का संबंध पता चला होगा इसलिए उन्होंने उसे पकड़ा है.

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है. सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस फैजान को ट्रांजिट रिमांड के लिए रायपुर की अदालत में पेश करेगी.

रायपुर पुलिस ने बताया कि बांद्रा पुलिस थाने में पांच नवंबर को शाहरुख खान को धमकी देने और 50 लाख रुपये मांगने संबंधी फोन कॉल आया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि शाहरुख खान को धमकी देने वाले कॉलर के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें

रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी पर क्या बोले सीएम साय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget