एक्सप्लोरर

Salman Shan House Firing News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक से आए थे दो शूटर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan House Galaxy Firing News: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है. बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए. फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Salman Khan Firing News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है. यह हवाई फायरिंग सुबह लगभग 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने की. दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

इस फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है. वहीं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं.

बता दें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला करवाया था. इस हमले के बाद कहा गया था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंध हैं, इस वजह से यह हमला किया गया.

पहले मिली थी धमकी
बता दें साल 2023 में भी सलमान के ऑफिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी. फिलहाल सलमान को अभी वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. दरअसल मोहित गर्ग की आईडी से सलमान खान के ऑफिस में भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि 'तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा, नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें.'

'मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना. फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना. अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.' इसके बाद सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था.

लॉरेंस बिश्नोई ने एबीपी न्यूज़ को जेल से दिए गए इंटरव्यू में भी सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. लॉरेंस एबीपी न्यूज़ के 'ऑपरेशन दुर्दांत' में कहा था कि 'हिरण की हत्या को लेकर उन्हें माफी मांगनी होगी. वह बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग लें. अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. मेरे जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा.' 

ये भी पढ़ें: MH Lok Sabha Election: शरद पवार की इस टिप्पणी से अजित पवार की पत्नी की आंखों में आए आंसू, ऐसा क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget