एक्सप्लोरर

Maharashtra: मंत्री बोले- बातचीत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, जल्द होगा मुद्दों का समाधान

Mumbai: चिकित्सा शिक्षा मंत्री महाजन ने कहा कि हमने मुद्दों पर तत्काल गौर किया है, छात्रावासों से संबंधित मुद्दे का तुरंत समाधान किया जाएगा और लंबित भुगतान को लेकर भी जल्द बैठक की जाएगी.

Maharashtra Doctors Strike: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले सरकारी कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) ने अपनी ओर से उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल वापस ले ली है. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के तत्वावधान में सरकारी और निगम संचालित अस्पतालों के कम से कम 7,000 रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल की खराब स्थिति, सरकारी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने तथा बकाया भुगतान की मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए.

'छात्रावासों से संबंधित मांगों का तुरंत समाधान किया जाएगा'
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री महाजन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘डॉक्टरों ने सकारात्मक बातचीत के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है. हमने इन मुद्दों पर तत्काल गौर किया है.’’ उन्होंने कहा कि छात्रावासों से संबंधित मुद्दे का तुरंत समाधान किया जाएगा और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

हॉस्टल निर्माण के लिए केंद्र से मांगी मदद
मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और मेडिकल कॉलेजों के डीन के साथ बैठक की. महाजन ने कहा कि इस समस्या को दीर्घकालिक आधार पर हल करने के लिए राज्य सरकार ने छात्रावासों के निर्माण को लेकर 500 करोड़ रुपये के वास्ते केंद्र से संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों से भी मदद मांगी गई है, ताकि छात्रावासों के निर्माण के लिए उनके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष का इस्तेमाल किया जा सके.

लंबित भुगतान पर जल्द होगी बैठक
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों और कोरोना वायरस महामारी के समय से लंबित उनके बकाया से संबंधित मुद्दों को भी उठाया. महाजन ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर ठाणे और मुंबई नगर निकायों के प्रमुखों के साथ बैठक की. मंत्री ने कहा कि निगम संचालित अस्पताल शहरी विकास विभाग के अंतर्गत आते हैं, जिसके प्रमुख मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द एक बैठक की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Laxman Jagtap Death: बीजेपी MLA लक्ष्मण जगताप के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- विकास में दिया अहम योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget