एक्सप्लोरर

Laxman Jagtap Death: बीजेपी MLA लक्ष्मण जगताप के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- विकास में दिया अहम योगदान

Laxman Jagtap Dies: जगताप कैंसर से पीड़ित थे. 59 वर्ष की उम्र में पुणे के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. जगताप ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम से की थी.

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन पर शोक जताया. जगताप को कैंसर था और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था. वह 59 वर्ष के थे. उन्होंने पुणे के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. जगताप चिंचवाड़ से तीन बार के विधायक थे. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'महाराष्ट्र के विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन से दुखी हूं. उन्होंने लोक कल्याण और पुणे व उसके आसपास के इलाकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’’

लंबी बीमारी के बाद 59 साल की उम्र में निधन

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक लक्ष्मण जगताप का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बीजेपी विधायक ने आज सुबह एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया. उन्होंने पिंपरी के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली. इस बीच, इससे पहले पिछले हफ्ते पुणे के कस्बा पेठ से विधायक मुक्ता तिलक का भी कैंसर के कारण निधन हो गया था. इन दोनों के जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. जगताप, जो पुणे में चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे, कई दिनों से बीमार थे और उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा था.

इलाज के लिए निजी अस्पताल में थे भर्ती
जगताप को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जगताप के निधन की खबर एनसीपी नेता रोहित पवार ने शेयर की है. पवार ने अपने पोस्ट में कहा, "मेरे सहयोगी विधायक लक्ष्मण जगताप जी का लंबी बीमारी के बाद निधन की खबर बहुत दुखद है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि!" लक्ष्मण जगताप ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम से की थी. 1986 में, उन्हें कांग्रेस नगरसेवक के रूप में चुना गया था. बाद में 1999 में, जब शरद पवार ने एक नई पार्टी एनसीपी बनाई, तो जगताप ने कांग्रेस छोड़ दी और एनसीपी में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: सीएम शिंदे ने स्वीकार किया संतों का न्योता, बोले- 'अयोध्या जाऊंगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget