एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: रवींद्र चव्हाण बने BJP कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, क्या छिन गई चंद्रशेखर बावनकुले की कुर्सी?

Maharashtra BJP Working President: महाराष्ट्र भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रवींद्र चव्हाण को नियुक्त किया है. चव्हाण डोंबिवली के विधायक हैं और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

Maharashtra BJP Working President: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के एक महीने बाद ही बीजेपी ने अपने लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र इकाई के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व मंत्री और विधायक रवींद्र चव्हाण को यह जिम्मेदारी दी गई है. रवींद्र चव्हाण डोंबिवली सीट से विधायक हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी ने मराठा कार्ड खेलते हुए यह बड़ा कदम उठाया है.

बीजेपी ने दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन चर्चा के बाद यह फैसला लिया है. इससे पहले पार्टी ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र में संगठन चुनावों का प्रभारी भी बनाया था. फिलहाल, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ही हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रवींद्र चव्हाण को बधाई देते हुए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "रवींद्र चव्हाण को बीजेपी महाराष्ट्र का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से बीजेपी की संगठनात्मक ताकत को काफी बढ़ावा मिलेगा."

रवींद्र चौहान ने जताया आभार
वहीं, राज्य बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर रवींद्र चव्हाण की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने लिखा, "बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे अहम दायित्व दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित साथियों के साथ आयोजिन सांगठनिक बैठक में मुझे नया दायित्व मिला. मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं."

रवींद्र चव्हाण का राजनीतिक सफर
54 वर्षीय रवींद्र चव्हाण कल्याण से आते हैं और लगातार चार बार से डोबिंवली विधायक हैं. पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में वह मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने अब तक लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ कई बड़े विभाग संभाले हैं. साल 2005 में कल्याण डोंबिवली नगर निगम के पार्षद चुने जाने के बाद वह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी बने. इसके बाद साल 2009 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा तक पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: शिरडी में महाराष्ट्र बीजेपी का दो दिवसीय अधिवेशन, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान से सिद्दीकी और टाइगर तक बना पैटर्न
टाइगर श्रॉफ हमला: संजय राउत ने CM फडणवीस को घेरा, बोले- 'आप तो गृहमंत्री हैं न...'
टाइगर श्रॉफ हमला: संजय राउत ने CM फडणवीस को घेरा, बोले- 'आप तो गृहमंत्री हैं न...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget