एक्सप्लोरर

विमान हादसे पर रामदास अठावले बोले, 'आज ही मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आया, डर लग रहा था लेकिन...'

Ahmedabad Air India Plane Crash: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया और जांच की मांग की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Ramdas Athawale On Plane Crash: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे को दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. आईएएनएस से बात करते हुए रामदास आठवले ने कहा, "अहमदाबाद में बेहद भयानक विमान हादसा हुआ. यह घटना मन को कष्ट देने वाली है. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे, जिनका निधन हो गया. मैं इस घटना पर ज्यादा नहीं बोलना चाहूंगा. बस इतना चाहता हूं कि इसकी जांच हो और जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई हो. दुबारा ऐसी घटना न घटे इसके लिए एयर इंडिया को नियमावली बनानी चाहिए और इसे पालन करवाया जाना चाहिए."

'डरने की आवश्यकता नहीं है, हजारों फ्लाइट रोज उड़ती हैं'
रामदास आठवले ने कहा कि हादसे के बाद जनता के मन में भय है. मैं खुद एयर इंडिया की फ्लाइट से आज ही मुंबई से दिल्ली आया हूं. मुझे भी डर लग रहा था लेकिन, डरने की आवश्यकता नहीं है. हजारों फ्लाइट रोज उड़ती हैं. घटना हो गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. बस इसकी जांच होनी चाहिए.

'एयर इंडिया को अपनी विमानों की सुविधा को बढ़ाना चाहिए'
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले एयर इंडिया की सुविधाओं को लेकर प्रश्न किया था. कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. भविष्य में किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए एयर इंडिया को अपनी विमानों की सुविधा को बढ़ाना चाहिए और तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहिए.

'सरकार ने हादसे की जांच के लिए समिति बनाई है '
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस हादसे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है इस पर रामदास आठवले ने कहा कि इस पर निर्णय प्रधानमंत्री लेंगे. फिलहाल, सरकार ने हादसे की जांच के लिए समिति बनाई है और वह अपना काम कर रही है.

'घटनास्थल का दौरा करूंगा और पीड़ितों से मिलूंगा'
रामदास आठवले ने कहा कि मैं शुक्रवार (13 जून) को घटनास्थल पर जाने वाला था. लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गए हुए हैं. इसलिए मैं 15 जून को वहां जाऊंगा. घटनास्थल का दौरा करूंगा और पीड़ितों से मिलूंगा. इसके अलावा मैं विजय रूपाणी के परिजनों से भी मिलूंगा.

ये भी पढ़ें: सीएम फडणवीस का बड़ा कदम, नागपुर में स्थापित होगा हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget