एक्सप्लोरर

PM मोदी का जिक्र कर रामदास अठावले बोले, 'अमेरिका की तरफ से हम पर अन्याय हो रहा है तो चीन...'

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध थे. PM मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप के संबंध भी अच्छे थे और आज भी हैं.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाएंगे. ये सम्मेलन इसी महीने शुरू होने वाला है. इस पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से अगर हम पर अन्याय हो रहा है तो चीन के साथ संबंध और अच्छे हो जाते हैं तो भारत और चीन के बीच व्यापार में अच्छी डील हो सकती है. 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ये भी कहा कि दोनों देशों को उसका फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि जरूर पीएम नरेंद्र मोदी चीन के अध्यक्ष के साथ बात करेंगे.

भारत के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध थे- अठावले

अठावले ने एएनआई से बातचीत में भारत-अमेरिका के संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''भारत के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध थे. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप के संबंध अच्छे थे और आज भी है. लेकिन ये भारत के ऊपर टैरिफ लगाने का काम कर रहे हैं. पहले 25 फीसदी लगाया था और अब 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. मुझे लगता है कि ये उनके देश का विषय है, किसके ऊपर क्या और कितना टैरिफ लगाना है.''

मेक इन इंडिया का काम तेजी से चल रहा- अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''जो भी टैरिफ लगाया गया है, उसके लिए प्रधानमंत्री तैयार हैं. मेक इन इंडिया का काम तेजी से चल रहा है. ग्लोबल इकोनॉमी में भारत चौथे नंबर पर आया है. अब तीन नंबर पर पहुंचने में थोड़ा वक्त बाकी है. मुझे लगता है कि जो प्रोडक्ट हम वहां से इंपोर्ट करते हैं, मेक इन इंडिया के माध्यम से फिर नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है कि जो उन्होंने टैरिफ बढ़ाया है उसे हम संभाल लेंगे, और देश की इकोनॉमी को और भी मजबूत बनाएंगे.''

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है, जो कि 27 अगस्त से लागू होंगे. 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बाद अब कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया है. अमेरिका ने टैरिफ में बढ़ोत्तरी के पीछे भारत का लगातार रूस से तेल आयात करना बताया है. 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget