एक्सप्लोरर

'महायुति ने RPI को नहीं दी एक भी सीट, लेकिन...', महाराष्ट्र चुनाव के बीच रामदास अठावले का बड़ा ऐलान

Maharashtra Election 2024: महायुति में आरपीआई को अभी तक एक भी सीट न मिलने से रामदास अठावले नाराज हैं. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से बात की और उन्हें एक पत्र सौंपा. RPI ने 21 सीटों की मांग की थी.

Ramdas Athawale on Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने का अंतिम दिन करीब आ रहा है, लेकिन रामदास अठावले की पार्टी RPI को महायुति की ओर से अब तक एक भी सीट नहीं मिली है. इस बात की नाराजगी पार्टी प्रमुख रामदास अठावले में साफ नजर आ रही है. इसको लेकर उन्होंने डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से बातचीत भी की है और उन्हें एक पत्र भी सौंपा है. 

रिप्बलिकन पार्टी ऑफ इंडिया महायुति का हिस्सा है और रामदास अठावले केंद्र में मंत्री भी हैं. हालांकि, इस बार के चुनाव में महायुति द्वारा आरपीआई को नजरअंदाज किए जाने से वह नाखुश दिख रहे हैं. इसको लेकर अठावले ने कहा, ''रिपब्लिकन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है. यह ईमानदार कार्यकर्ताओं की एक पार्टी है. अब हमने देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेज कर कहा है कि सीटों के बंटवारे के बारे में जब भी चर्चा हुई, हमें एक बार भी बुलाया नहीं गया."

रामदा अठावले ने 21 सीटों की जताई थी इच्छा
इतना ही नहीं, रामदास अठावले ने यह भी कहा, "हमने 21 सीटों की लिस्ट चंद्रकांत बावनकुले को दे दी थी, उसमें से चार-पांच सीटें तो RPI को देने का फैसला किया जाना चाहिए था. अब नामांकन पूरा होने में दो-तीन ही बाकी हैं और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को एक भी सीट नहीं मिली है. यह हमारी पार्टी और समाज के लिए बहुत बड़ा धक्का है."

RPI को बीजेपी कोटा से मिलेगी सीट?
आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने कहा, "महायुति के नेताओं द्वारा आरपीआई को इतना नजरअंदाज करना ठीक नहीं है और इसी के लिए देवेंद्र फडणवीस से बात की गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बीजेपी कोटे की एक सीट आरपीआई को दी जाएगी. वहीं, आरपीआई को एक एमएलसी सीट देने का भी वादा किया है."

'RPI हमेशा महायुति के साथ'
इसी बीच रामदास अठावले ने रास्ते अलग करने के सवाल पर स्पष्ट बयान दिया और कहा कि आरपीआई हमेशा एनडीए के साथ है. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों के लिए काम हो रहा है. इसलिए रिपब्लिकन पार्टी एनडीए और महायुति के साथ है."

महायुति में अब तक कितनी सीटों पर ऐलान
महायुति सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत बीजेपी ने 121 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 65 और अजित पवार की एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं. ये आंकड़ा कुल मिलाकर 235 बनता है. अभी 53 सीटों पर महायुति के घटक दलों के कैंडिडेट उतारने पर विचार मंथन हो रहा है. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, राज्य की कुल 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए MLA राजेंद्र राउत, पिछली बार BJP ने नहीं दिया था टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget