एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2022: सीएम उद्धव, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन विधायकों के साथ की बैठक, जानें- क्या हुई चर्चा

Maharashtra में सरकार चला रहे गठबंधन दलों के प्रतिनिधियों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर मुलाकात की है. मंगलवार को हुई इस मीटिंग में सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे.

Rajya Sabha Election 2022 In Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad pawar) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मंगलवार को यहां तीनों दलों के विधायकों के साथ बैठक की. एक तरफ जहां शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के नेताओं ने समर्थन जुटाने के लिए निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के साथ बातचीत की. वहीं, शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को मलाड के एक रिजॉर्ट से दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में भेजने का फैसला किया.

शिवसेना विधायक एवं प्रवक्ता सुनील प्रभु ने मंगलवार शाम को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जीत पक्की है. साथ ही तीनों दलों के विधायकों को एकजुट रहने को कहा.’’ उन्होंने बताया कि प्रहार जैसे छोटे दलों के विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक भी बैठक में उपस्थित रहे. इससे पहले दिन में, सुनील प्रभु ने कहा, “हम ‘द रिट्रीट’ (उत्तर-पश्चिमी मुंबई स्थित मड आइलैंड का रिजॉर्ट) में थे और हमारे सभी मंत्री भी वहां मौजूद थे. यह हमारी चुनावी रणनीति का हिस्सा था. हम आज ‘द ट्राइडेंट’ (दक्षिण मुंबई में) होटल चले जाएंगे.”

शिवसेना के हैं 55 विधायक

‘द ट्राइडेंट’ होटल महाराष्ट्र विधानसभा से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां राज्यसभा की छह सीटों के लिए मतदान होना है. 288 सदस्यीय सदन में शिवसेना के 55 विधायक हैं. पार्टी के एक विधायक का पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपनी पार्टी के सभी विधायकों और उसका समर्थन करने वाले अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी. दो दशक से अधिक समय के बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.

Maharashtra HSC Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

राज्यसभा के लिए संजय राउत और संजय पनार मैदान में

शिवसेना ने दो उम्मीदवारों-संजय राउत और संजय पवार को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी चुनावी मैदान में हैं. छठी सीट के लिए पवार और महादिक के बीच मुकाबला है. विधानसभा के गणित के हिसाब से भाजपा के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त मत हैं, जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एक-एक सीट हासिल कर सकती हैं.

महाविकास अगाड़ी का में इतने विधायक

राज्य की महाविकास अगाड़ी (एमवीए) सरकार में शामिल शिवसेना (55), राकांपा (52) और कांग्रेस (44) मिलकर शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कर सकती हैं. राकांपा के दो विधायक-अनिल देशमुख और नवाब मलिक जहां जेल में हैं, वहीं 288 सदस्यीय सदन में एक सीट खाली है. चार प्रमुख दलों के अलावा महाराष्ट्र विधानसभा में 25 निर्दलीय और छोटे दलों के विधायक भी मौजूद हैं. शिवसेना ने विपक्षी दल भाजपा पर ‘खरीद-फरोख्त’ और निर्दलीय विधायकों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के बाद अपने विधायकों को एक जगह रखने का फैसला किया है.

असदुद्दीन ओवैसी का आया ऑफर

इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में समर्थन के लिए सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के किसी भी नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है. ओवैसी ने नांदेड़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यदि उन्हें हमारा समर्थन चाहिए तो उन्हें हमसे संपर्क करना चाहिए.’’ वहीं, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने मंगलवार को हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा. ठाकुर के बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायक हैं और वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं.

Maharashtra News: अब आसानी से मिलेंगी ताजी सब्जियां, PDS दुकानों को ऑर्डर दे सकेंगे मुंबई-ठाणे के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget