एक्सप्लोरर

क्या उद्धव ठाकरे के साथ जाने पर बदल लिया राज ठाकरे की पार्टी ने रुख? MNS नेता बयान से मची खलबली

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच संभावित गठबंधन ने राज्य में बड़ी हलचल मचा दी थी. वहीं अब इस पर राज ठाकरे की पार्टी का रुख सामने आया है.

Raj Thackeray Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच संभावित गठबंधन को लेकर महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में चर्चाओं का तूफान उठा था. यह नया राजनीतिक फार्मुला दिल्ली दरबार तक पहुंचा.  हालांकि, बीच में यह मुद्दा ठंडा पड़ गया था, क्योंकि दोनों नेता विदेश यात्रा पर थे. लेकिन अब राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदिप देशपांडे के बयान से सियासी खलबली मच गई है. 

दरअसल, मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, "संजय राउत बार-बार कहते हैं कि उन्हें मनसे को लेकर सकारात्मक सोच है, लेकिन पिछले एक महीने से उद्धव ठाकरे की शिवसेना और मनसे के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है. हमें लगता है कि यूबीटी नेता ऐसे बयान देकर हमारे अन्य दलों के साथ बने रिश्तों को कमजोर करना चाहते हैं, जबकि वे खुद हमारे साथ नहीं जुड़ना चाहते. भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं कह सकता, लेकिन इस समय की स्थिति यह है कि मनसे और यूबीटी के बीच कोई बातचीत नहीं चल रही है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अगर साथ आना चाहें, तो वही इसका निर्णय लेंगे."

शिवसेना की भूमिका सकारात्मक- राउत
दूसरी तरफ उद्धव गुट के बड़े नेता संजय राउत ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "राज ठाकरे ने इंटरव्यू दिया है, या फिर कोई दूसरा इंटरव्यू दिया, तो शायद इसीलिए गठबंधन की चर्चा फिर शुरू हुई होगी. उद्धव ठाकरे ने भी इंटरव्यू में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. लेकिन सिर्फ इंटरव्यू पर बात तय नहीं होती. एकनाथ शिंदे और फडणवीस सामने आते हैं तो मीठा बोलते हैं, गले मिलते हैं, पास बैठते हैं, आंखों से इशारे करते हैं, लेकिन असल में तस्वीर वैसी नहीं होती."

गठबंधन की खबरों ने मचा दी थी हलचल
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच संभावित गठबंधन ने राज्य में बड़ी हलचल मचा दी थी. ऐसा कहा जा रहा था कि यह गठबंधन बीजेपी और महायुती के खिलाफ एक मजबूत विकल्प खड़ा करेगा. साथ ही, मुंबई के मराठी व्यक्ति की आवाज को बल मिलेगा, लेकिन कुछ ही हफ्तों में यह विषय शांत हो गया था.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget