एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के बाद राज ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका, MNS की मान्यता होगी रद्द! जानें वजह

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली मनसे को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग राज ठाकरे की पार्टी MNS की मान्यता रद्द कर सकता है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की मान्यता रद्द कर सकता है. सूचना के मुताबिक, विधानसभा चुनावों में कम से कम एक विधानसभा सीट या मतदान का 8 प्रतिशत वोट शेयर न मिलने पर मान्यता जा सकती है.

राज ठाकरे ने अपने घर पर आज (25 नवंबर) पार्टी के नेताओं की आत्मचिंतन बैठक बुलाई है. चुनावों में खराब प्रदर्शन और आगे की रणनीति की चर्चा हो सकती है. आज 11 बजे दादर में बैठक होगी.

बता दें कि किसी भी राज्य में विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय पार्टी को कम से कम एक सीट या मतदान का 8 प्रतिशत वोट मिलना जरूरी होता है. ऐसा न होने पर मान्यता जा सकती है. चुनावों परिणामों को देखें तो मनसे ने 125 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वो एक भी सीट नहीं जीत पाई.

यहीं नहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी चुनाव हार गए. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ 1.55 प्रतिशत वोट मिले हैं. पार्टी को 125 सीटों पर कुल 1,002,557 वोट ही मिले है. ऐसे में अगर चुनाव आयोग पार्टी की मान्यता को रद्द करता है तो ये राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका होगा.

महायुति को मिली बड़ी जीत
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिली है. महायुति ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी 132, शिवसेना 57 और एनसीपी 41 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में अच्छी-खासी सीटें जीतने वाली महा विकास अघाड़ी की भी विधानसभा चुनाव में हालत खराब दिखाई दी. महा विकास अघाड़ी गठबंधन महज 49 सीटों पर सिमटकर रह गया. कांग्रेस 16 सीटें, शिवसेना यूबीटी 20 सीटें और एनसीपी (SP) सिर्फ 10 सीटें ही जीत पाईं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Result: एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना विधायक दल के नेता, CM बनाने की मांग

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget