एक्सप्लोरर

शिवसेना UBT ने की होटल का मेनू कार्ड मराठी में करने की मांग, MNS ने बताया राजनीति से प्रेरित

Maharashtra Politics: मराठी में बोर्ड के बाद अब मेनू कार्ड पर महाराष्ट्र में सियासत शुरू हो गई है. शिवसेना यूबीटी की मांग को राज ठाकरे की एमएनएस ने राजनीति से प्रेरित बताया है.

Maharashtra News: दुकानों और होटलों पर मराठी में बोर्ड लगाने को लेकर कई बार महाराष्ट्र की राजनीति गरमा चुकी है. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस हो या फिर शिवसेना, सड़कों पर मराठी बोर्ड लगाने की लड़ाई लड़ाई लड़ चुकी हैं. लेकिन अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. शिवसेना यूबीटी ने होटल का मेनू और बिल मराठी भाषा में करने की मांग शुरू कर दी है.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता कृष्ण पावले ने जिलाधिकारी को खत लिखा है. उन्होंने मांग की है कि मुंबई के होटल, दुकान या माल में मेनू कार्ड और बिल मराठी होने चाहिए. उन्होंने कहा कि बिल अंग्रेजी में होते हैं. बहुत सारे मराठी लोग अंग्रेजी नहीं समझ पाते. कृष्ण पावले ने कहा, "हमारा दबाव नहीं निवेदन है. हमारी मराठी भाषा को सम्मान दीजिए. ऐसा नहीं होने पर हम विरोध करेंगे." होटल संचालकों और ग्राहकों ने भी मराठी भाषा विवाद पर प्रतिक्रया दी है.

मराठी बोर्ड के बाद मेनू कार्ड पर सियासत

उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने के लिए मराठी भाषा का सम्मान बेहद जरूरी है. होटल का मेनू कार्ड मराठी भाषा के साथ अंग्रेजी में करना अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि मुंबई में सभी राज्य के लोग रहते हैं. शिवसेना यूबीटी की तरफ से मराठी मेनू कार्ड वाली मांग पर राज ठाकरे की एमएनएस ने सवाल उठाए हैं. एमएनएस नेता यशवंत किलेदार ने कहा कि शिवसेना यूबीटी का मराठी मेनू कार्ड मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है.

एमएनएस और शिवसेना यूबीटी में तकरार

उन्होंने पूछा कि अब मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है. उद्धव ठाकरे ने सरकार में रहते कदम क्यों नहीं उठाया. फिलहाल आगामी बजट में मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भरपूर सहायता राशि का ऐलान किया जा सकता है. महानगरपालिका चुनाव में मराठी मेनू कार्ड चुनावी मुद्दा बन सकता है. चुनाव के दौरान अभी खामोश रहने वाली पार्टी को भी स्डैंड साफ करना होगा. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget